फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus : California Locked down, more than 4 crore people under house arrest

कोरोना का खौफ : कैलिफोर्निया पूरी तरह से बंद, चार करोड़ से ज्यादा लोग घरों में कैद

Sat, 21 Mar 2020 06:16 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 21 Mar 2020 06:16 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus : California Locked down, more than 4 crore people under house arrest
कोरोना से बचाव - फोटो : पीटीआई

अमेरिका के सबसे अधिक आबादी वाले प्रांत कैलिफोर्निया को पूरी तरह से बंद करने का आदेश दे दिए गए हैं। इससे अब राज्य की चार करोड़ की आबादी घरों में बंद हो जाएगी। राज्य के गवर्नर गेविन न्यूसोम ने यह आदेश जारी करते हुए कहा कि इससे अमेरिका को कोरोना से लड़ने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन


यहां अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है और 900 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर सावधानी नहीं बरती गई तो अगले दो महीने में प्रांत की आधी से अधिक आबादी इसके चपेट में आ सकती है। 
विज्ञापन


आदेश में कहा गया है कि गैस स्टेशन, दवा, खाने-पीने की दुकानें खुली रहेंगी और सरकारी सेवाएं जैसे बैंक, स्थानीय सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि अगले आठ सप्ताह के भीतर राज्य की 56 प्रतिशत या दो करोड़ 55 लाख से अधिक की आबादी इसकी चपेट में आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इटली में 13 डॉक्टरों की मौत, 2,500 से अधिक चिकित्साकर्मी चपेट में

इटली में कोरोना संक्रमण ने अबतक 13 डॉक्टरों को अपना निशाना बना लिया है। डेलीमेल ने खबर दी है कि हाल ही में पांच डॉक्टरों ने एक ही दिन में दम तोड़ दिया। इसके अलावा देश के 2,629 चिकित्सा कर्मी भी इससे पीड़ित हैं। इटालियन नेशनल फेडरेशन ऑफ डॉक्टर्स गिल्ड के हवाले से कहा गया है कि देश के आठ फीसदी से अधिक मामले इन चिकित्साकर्मियों के ही हैं। 

कोरोना के गहराते संकट को देखते हुए सरकार ने मार्च के बाकी बचे दिनों तक देश की नाकेबंदी को बढ़ा दिया है। मरने वाले डॉक्टरों में वह डॉक्टर भी शामिल है जिसने आशंका जाहिर की थी कि देश में कोरोना संक्रमण बढ़ा तो संकट गहरा सकता है। मार्सेलो नाताली नाम के इस चिकित्सक ने मिलान में कुछ समय पहले एक टीवी इंटरव्यू में कहा था कि देश में पर्याप्त मात्रा में दस्ताने नहीं हैं और देश इस आपदा का सामना करने के लिए तैयार नहीं है।

अर्जेंटीना पूरी तरह बंद रहेगा

अर्जेंटीना में सरकार ने राष्ट्रव्यापी बंदी के आदेश को लागू कर दिया है। दक्षिण अमेरिका में ऐसा करना वाला वह पहला देश है। अब लोग केवल जरूरी काम के लिए बाहर जा सकेंगे। राष्ट्रपति अल्बेर्तो फर्नांदेज ने यह एलान करते हुए कहा कि देश 31 मार्च तक नाकाबंदी में रहेगा और सरकार इसमें किसी तरह की छूट नहीं देगी। कोरोना की वजह से आए मुश्किल समय को देखते हुए, मुश्किल आदेश देना पड़ा है। पर यह लोकतंत्र के दायरे में ही होगा। उन्होंने बताया कि सरकार पहले ही सीमाएं, स्कूल और उड़ानें बंद कर चुकी है।

मलयेशिया में फौज उतारी जाएगी

मलयेशिया के सशस्त्र बलों को पुलिस की मदद करने के वास्ते सड़कों पर उतारा जाएगा। रक्षा सेनाओं के  प्रमुख जनरल तेन सिरी अफेंडी बुनाग ने कहा कि सेना, नौसेना और वायुसेना एक कमेटी के तहत काम करेंगी। देश में सभी नागरिकों के बाहर जाने और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने पर पहले से ही रोक लगी हुई है।  

यूके में 65 हजार रिटायर डॉक्टरों, नर्सों से काम पर लौटने की अपील

ब्रिटेन में गहराते संकट का सामना करने के लिए सरकार ने 65, 000 डॉक्टरों, नर्सों को खत लिख कर अनुरोध किया है कि वे इस कठिन घड़ी में काम पर वापस आ जाएं। इतना ही नहीं, मेडिकल और नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे अंतिम वर्ष के छात्रों को काम पर लगाने का फैसला किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed