{"_id":"5e8b8a5d8ebc3e76ca4a34bd","slug":"coronavirus-britain-prime-minister-boris-johnson-moved-to-intensive-care-as-symptoms-worsen","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid19: वेंटिलेटर नहीं ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं ब्रिटेन के 55 वर्षीय पीएम जॉनसन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Covid19: वेंटिलेटर नहीं ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं ब्रिटेन के 55 वर्षीय पीएम जॉनसन
Tue, 07 Apr 2020 01:40 PM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 07 Apr 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
बोरिस जॉनसन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के 55 साल के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को मंगलवार को इंटेसिव केयर यूनिट में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। यह जानकारी एक मंत्री ने दी है। वह लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनका कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद इलाज चल रहा है। यहां डॉक्टर उनके स्वास्थ्य की कड़ी निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
British PM Boris Johnson had oxygen support, not on ventilator, says, minister: AFP (file pic) pic.twitter.com/N9y9opIhAN
— ANI (@ANI) April 7, 2020विज्ञापन
इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया था कि दोपहर में उनकी स्थिति खराब होने के बाद, स्वास्थ्यकर्मियों के सुझाव पर आईसीयू में भर्ती करवाया गया। जॉनसन पिछले महीने कोरोना से संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद वह पृथक हो गए थे, लेकिन रविवार को उन्हें फिर से अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
बता दें कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अस्पताल में भर्ती होने से पहले तक प्रधानमंत्री पद की सारी जिम्मेदारी देख रहे थे। हालांकि बाद में इसके लिए उन्होंने विदेश मंत्री डोमनिक रॉब को प्रतिनियुक्त कर दिया। जॉनसन की मंगेतर कैरी साइमंड्स भी कोरोना वायरस जैसे लक्षण महसूस कर रही हैं। हालांकि साइमंड्स ने रविवार को एक ट्वीट करके बताया था कि वह क्वारंटीन में हैं और अभी पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं।