फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   coronavirus brazil president jair bolsonaro on death toll says sorry some will die they will die

माफ कीजिए कोरोना से कुछ लोग तो मरेंगे ही, हम फैक्टरी नहीं बंद कर सकते: ब्राजील के राष्ट्रपति

Sat, 28 Mar 2020 12:20 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्राजील
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्राजील Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 28 Mar 2020 12:20 PM IST
विज्ञापन
coronavirus brazil president jair bolsonaro on death toll says sorry some will die they will die
ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलोनसरो ने शुक्रवार रात को देश में वायरस के कारण हुई मौतों को लेकर एक टीवी को दिए साक्षात्कार में कहा, 'मुझे माफ कीजिएगा कुछ लोग मरेंगें, वे मरेंगे। आप एक कार की फैक्टरी को इसलिए नहीं बंद कर सकते क्योंकि ट्रैफिक की वजह से मौते होती हैं।' बोल्सनारो ने कहा की ब्राजील की अर्थव्यवस्था के पावरहाउस साओ पाउलो में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन


ब्राजील में अब तक सबसे ज्यादा मामले और मौतें इसी राज्य में हुई हैं। साओ पाउलो में 1,233 मामले सामने आ चुके हैं और 68 लोगों की जान जा चुकी है। राष्ट्रपति ने कहा, 'हमें यह देखने की जरूरत है कि वहां क्या हो रहा है। यह राजनीतिक हितों के लिए संख्या का कोई खेल नहीं है।' इससे पहले शुक्रवार को साओ पाउलो के गवर्नर जोआओ डोरियाने बोल्सनारों पर टीवी विज्ञापनों के जरिए प्रतिबंधों की आलोचना करने वाले गलत जानकारी का प्रसार करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बोल्सनारो ने साओ पाउलो में कोरोनो वायरस के प्रकोप से हुई मौत के आंकड़ों पर शक जताया। उन्होंने राज्य के गवर्नर द्वारा किए गए दावों को बिना सबूत राजनीतिक स्वार्थ के लिए संख्या में हेरफेर करने का आरोप लगाया। बोल्सनारों का यह आरोप ऐसे समय पर सामने आया है जब उनके और गवर्नरों के बीच लड़ाई हो रही है। 


डोरियाने पहले बोल्सनारो के साथी थी और बहुत से विशेषज्ञ उन्हें 2022 के राष्ट्रपति चुनाव का उम्मीदवार मानते हैं। गवर्नरों ने राष्ट्रपति के दृष्टिकोण पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सामाजिक दूरी के उपायों को प्राथमिकता पर उठाने की बजाए वे अर्थव्यवस्था की रक्षा कर रहे हैं। सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह के बाद, देश के 26 गवर्नरों ने गैर-आवश्यक वाणिज्यिक गतिविधियों और सार्वजनिक सेवाओं पर अपने राज्यों में वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए प्रतिबंध लगाया है।

बोल्सनारों ने ब्राजील कांट स्टॉप का नारा दिया है। यह नारा इटली के मिलान में लोगों की मौत से पहले के अभियान की तरह है। ब्राजील के न्याय मंत्री ने शुक्रवार को सभी विदेशी नागरिकों को हवाईअड्डे के जरिए अपने देश में प्रवेश करने से रोक दिया। यात्रा प्रतिबंध सोमवार से प्रभावी हो गया और कई अन्य दक्षिण अमेरिकी देशों में इसी तरह के उपायों का पालन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed