फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus : Ban on entry of Indian travelers to Sri Lanka, these countries also imposed ban

कोरोना : श्रीलंका में भारतीय यात्रियों के प्रवेश पर रोक, इन देशों ने भी लगाया प्रतिबंध

Fri, 07 May 2021 08:21 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 07 May 2021 08:21 PM IST
सार

श्रीलंका के नागर विमानन प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत के यात्रियों को श्रीलंका आने की अनुमति नहीं होगी। भारत में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ रहे मामलों के कारण यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन
Coronavirus : Ban on entry of Indian travelers to Sri Lanka, these countries also imposed ban
Coronavirus - फोटो : istock

विस्तार

श्रीलंका ने कोविड-19 के मामलों में तेज बढ़ोतरी को देखते हुए भारत से आने वाले यात्रियों के देश में प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। श्रीलंका ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की है। हालांकि ऐसा करने वाला श्रीलंका अकेला देश नहीं है। इससे पहले कुछ अन्य देशों ने भी ऐसा ही फैसला लिया है।

विज्ञापन


श्रीलंका के नागर विमानन प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत के यात्रियों को श्रीलंका आने की अनुमति नहीं होगी। भारत में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ रहे मामलों के कारण यह कदम उठाया गया है। नागर विमानन महानिदेशक ने राष्ट्रीय विमान कंपनी श्रीलंका एयरलाइन्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को इस संबंध में एक पत्र लिखा है।
विज्ञापन


उन्होंने पत्र में लिखा है कि कोविड-19 महामारी की स्थिति को लेकर श्रीलंका के स्वास्थ्य प्राधिकारों से मिले निर्देशों के अनुरूप यह निर्देश दिया जाता है कि तत्काल प्रभाव से भारत से आने वाले यात्रियों को श्रीलंका आने की अनुमति नहीं होगी। पर्यटन मंत्री प्रसन्ना राणातुंगा ने कहा कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे श्रीलंकाई प्रवासी कामगारों को देश लौटने की इजाजत देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंका में भी संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। पिछले पांच दिनों से रोज 2,000 से ज्यादा मामले आ रहे हैं जबकि मध्य अप्रैल तक रोजाना औसतन 200 मामले आ रहे थे।


इन देशों ने भी लगाया प्रतिबंध
श्रीलंका के अलावा ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका समेत कई देश भारत से आने वाले यात्रियों पर पहले ही पाबंदी लगा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed