फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus: Australian scientists start testing two potential COVID-19 vaccines

#LadengeCoranaSe: कोरोना के इलाज के लिए ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने शुरू की दो वैक्सीन की टेस्टिंग

Thu, 02 Apr 2020 04:16 PM IST
अमित कुमार पीटीआई, मेलबर्न
पीटीआई, मेलबर्न Published by: अमित कुमार Updated Thu, 02 Apr 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Australian scientists start testing two potential COVID-19 vaccines
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस का इलाज ढूंढने के लिए दुनियाभर के वैज्ञानिक दिन-रात जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने COVID 19 के लिए तैयार दो संभावित वैक्सीन की टेस्टिंग शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


इन वैज्ञानिकों ने ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय विज्ञान एजेंसी राष्ट्रमंडल वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान संगठन (CSIRO) में इस दवा के प्रभावी होने की जांच की जा रही है। वैज्ञानिक इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि बेहतर सुरक्षा के लिए इस दवा को किस ढंग से शरीर के भीतर पहुंचाना ज्यादा कारगर होगा। वे इसकी समीक्षा कर रहे हैं कि स्प्रे से नाक के जरिए या इंजेक्शन में से कौन सा तरीका ज्यादा सही रहेगा। 
विज्ञापन


कोरोना वायरस की वजह से आधी दुनिया अपने घर में कैद हो गई है। अब तक विश्व में इससे 46 हजार से ज्यादा मौत हो चुकी है। भारत में भी यह वायरस अब तक 50 लोगों की जान ले चुका है। ऑस्ट्रेलियाई पशु स्वास्थ्य लैब के निदेशक ट्रेवर ड्रियू ने बयान जारी कर बताया, 'हम SARS CoV-2 को लेकर जनवरी से ही अध्ययन करने में लगे हुए हैं और हम वैक्सीन के टेस्ट के लिए तैयार हैं। अब हमें ट्रायल के लिए वैक्सीन उम्मीदवार का इंतजार है' उन्होंने कहा, 'हम बहुत ही ध्यानपूर्वक आपात जरूरत के साथ तालमेल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


शोधकर्ताओं का कहना है कि टेस्टिंग में तीन महीने का समय लग सकता है। इस बीमारी से लड़ने के लिए पिछले साल CSIRO ने वैश्विक समूह 'कॉलिशन फॉर एपिडेमिक प्रिपेडनेस इनोवेशन' (CEPI) के साथ काम करना शुरू किया था। जनवरी में इस वायरस की वैक्सीन तैयार करने का काम शुरू हो गया था। 


विश्व स्वास्थ्य संगठन से सलाह करने के बाद CEPI ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से एक वैक्सीन उम्मीदवार की पहचान की थी। अमेरिका में भी इस वायरस को लेकर ट्रायल चल रहे हैं। उम्मीद है कि आगे अभी और उम्मीदवार ट्रायल के लिए आगे आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed