फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus attack on children according to colour in usa

अमेरिका में अश्वेत बच्चों को कोरोना से सबसे अधिक खतरा, अब तक 121 की मौत

Thu, 17 Sep 2020 05:53 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 17 Sep 2020 05:53 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus attack on children according to colour in usa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

संयुक्त राज्य अमेरिका में 21 साल से कम आयु वाले युवाओं की मौत का 78 फीसदी हिस्सा अश्वेत नागरिकों का है। सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के अध्ययन के अनुसार कुल मौतों में 21 वर्ष से कम आयु वाले 121 युवाओं की मौत हुई है। कुल मिलाकर बच्चों और युवाओं के बीच मृत्यु दर वयस्कों की तुलना में बहुत कम है। सीडीसी ने 392,000 मामलों को लेकर ये रिसर्च की। यह कुल आंकड़े का आठ फीसदी था। रिसर्च में सभी मौतों का केवल 0.08 फीसदी 21 साल से कम उम्र वाले युवाओं का आया।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, 21 साल से कम उम्र अमेरिका की आबादी में 26 फीसदी की हिस्सेदारी रखते हैं। मतलब पूरी आबादी का 26 फीसदी 21 साल से कम आयु वाले लोग हैं। लेकिन अध्ययन आगे इस बात का सबूत देता है कि बच्चों और किशोरों में वायरस के प्रति प्रतिरोधक क्षमता नहीं है और पोस्ट-वायरल स्थिति जिसे बच्चों में मल्टीसिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम कहा जाता है।
विज्ञापन


सीडीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में अश्वेत बच्चों पर संकट गहराया है। एक मार्च से 25 जुलाई के बीच अस्पतालों में भर्ती हुए 18 साल से छोटे 576 बच्चों पर हुए अध्ययन में पाया गया कि इनमें से आधे किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त थे। इसमें मोटापा, फेफड़ों की बीमारी सामान्य रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीसी ने एमआईएस सी को लेकर भी 2 मार्च से 18 जुलाई के बीच 40 राज्यों के 570 बच्चों पर अध्ययन किया था। इसमें सामने आया कि इस बीमारी से ग्रस्त 40 फीसदी बच्चे हिस्पेनिक और 33 फीसदी अश्वेत थे। वहीं श्वेतों का आंकड़ा सिर्फ 13 फीसदी था।


दुनिया भर में अब तक कोरोना के जितने मामले सामने आए हैं, उनमें 20 साल से कम उम्र वाले मरीजों की संख्या 10 फीसदी से भी कम है। इस उम्र वाले सिर्फ 0.2 फीसदी लोगों की मौत हुई। यह आंकड़े मंगलवार रात डब्ल्यूएचओ ने जारी किए। संगठन ने यह भी कहा कि इस बारे में अभी और रिसर्च की जरूरत है क्योंकि बच्चों को भी इसमें शामिल किया जाना चाहिए। संगठन ने कहा कि हम जानते हैं कि बच्चों के लिए भी यह वायरस जानलेवा है। उनमें भी हल्के लक्षण देखे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed