फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus : America has record highest 1480 deaths in one day, number of deaths across 60 thousand worldwide

कोरोना: अमेरिका में एक दिन में सबसे ज्यादा 1,480 मौतें, दुनियाभर में 60 हजार के पार मृतकों की संख्या

Sun, 05 Apr 2020 06:00 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 05 Apr 2020 06:00 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus : America has record highest 1480 deaths in one day, number of deaths across 60 thousand worldwide
इटली में अंतिम संस्कार के लिए ताबूत ले जाता एक शख्स - फोटो : PTI

अमेरिका में कोरोनावायरस से पिछले 24 घंटों में 1,480 लोगों की मौत हो गई है। इस वायरस से किसी भी देश में अब तक एक दिन में होने वाली मौतों की यह सबसे बड़ी संख्या है। जबकि न्यूयॉर्क में एक दिन में 562 लोगों की मौतों की पुष्टि हुई है। न्यूयॉर्क में कोरोना से 2,935 लोग मर चुके हैं जबकि पूरे अमेरिका में यह संख्या सात हजार के पार पहुंचकर 7,406 पर जा पहुंचा है।

विज्ञापन


पूरी दुनिया में मृतकों की संख्या अब तक 60,147 तक पहुंच चुकी है। जबकि विश्व में कुल संक्रमितों की संख्या 11,30,591 पर पहुंच गई है। स्पेन में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 7,026 मामले सामने आए हैं जबकि 809 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही स्पेन में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1,24,000 के पार हो गया है जबकि इटली में यह संख्या 1,19,827 हो गई है। स्पेन में अब तक 11,744 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन


अमेरिका में पीड़ितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। न्यूयॉर्क में हालात सबसे खराब होते देख मेयर ने आदेश दिए हैं कि राज्य के जिन अस्पतालों में वेंटिलेटरों की कम जरूरत हैं उन्हें वहां से हटाकर कमी से जूझ रहे अस्पतालों मे पहुंचाया जाए। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के कोरोनावायरस रिसोर्स सेंटर के मुताबिक पिछले 27 दिनों की तुलना में अमेरिका में पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिगड़े हालात, ट्रंप ने सेना की जिम्मेदारी बढ़ाई
अमेरिका में हालात बिगड़ते देख इन्हें काबू में लाने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप ने सेना की जिम्मेदारी बढ़ा दी है। अब तक सेना सिर्फ मेकशिफ्ट अस्पतालों को बनाने और मेडिकल आपूर्ति के काम में लगी हुई थी। लेकिन अब ट्रंप ने सेना को पीड़ितों के लिए जरूरी सामान की आपूर्ति और उनकी पहचान के काम में भी लगा दिया है। ट्रंप ने कहा कि हालात युद्ध जैसे हैं और हमारे सामने एक अदृश्य शत्रु खड़ा हुआ है।

चीन से आगे हुआ फ्रांस, पेरिस के मुख्य बाजार में बना मुर्दाघर

फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या पिछले दो दिनों में 61 फीसदी से बढ़कर 6,507 हो गई है जबकि 44 फीसदी उछाल के साथ देश में कुल मामले 82,165 के आंकड़े को छू चुके हैं। इस हिसाब से फ्रांस भी अब चीन के बाद ऐसा पांचवां देश बन गया है जहां सबसे तेजी से कोरोनावायरस का प्रसार हुआ है।

इन हालातों में यहां कम पड़ते मुर्दाघरों के चलते पेरिस के मुख्य बाजार के एक हिस्से में शवों को रखा जा रहा है। पेरिस के ही रजीस इंटरनेशनल इलाके में एक हजार ताबूतों के लिए रेफ्रिजरेटेड हॉल तैयार किया जा रहा है। यहां लोग श्रद्धांजलि भी दे सकेंगे।

ईरान : मौत का आंकड़ा 3,452 पर पहुंचा

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता कुशाह जहांपुर ने बताया कि कोरोनोवायरस के प्रकोप से ईरान में मौत का आंकड़ा शनिवार को बढ़कर 3,452 हो गया जबकि पिछले 24 घंटों में 158 और मौतें हुईं हैं। उन्होंने कहा कि बीमारी के निदान के कुल मामले 55,743 तक पहुंच चुके हैं, जिनमें से 4,103 की हालत गंभीर है। ईरान मध्य पूर्व में महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है।

पाकिस्तान : कुल 2,714 मामले सामने आए

पाकिस्तान में सुरक्षा उपाय लगातार नदारद हैं। लोग मस्जिदों में रोजाना की तरह सामान्य रूप से नमाज अदा कर रहे हैं और जन जीवन भी सामान्य है। इस बीच देश में शनिवार को कुल पीड़ितों की संख्या बढ़कर 2,714 हो गई है। अकेले पंजाब प्रांत में यह आंकड़ा 1,000 पार होकर 1,087 पर जा पहुंचा है, जबकि सिंध में 830, खैबर पख्तूनख्वा में 343 और बलूचिस्तान में 175 है। यहां इस्लामाबाद में 75 पीड़ित हैं और गिलगित-बाल्टिस्तान में 193 लोग प्रभावित हैं। देश में अब तक 40 जानें भी जा चुकी हैं।

यूरोप : खाली हो रहे वृद्धाश्रम

यूरोपीय देशों में कोरोना का कहर ओल्ड एज होम (वृद्धाश्रम) पर सबसे ज्यादा पड़ा है। इटली, फ्रांस, स्पेन और ब्रिटेन के वृद्धाश्रमों में आधे से ज्यादा बुजुर्ग अब अस्पताल में हैं। ब्रिटेन के लिवरपूल के केयर होम्स में मातम छाया हुआ है। यहां रहने वाले 64 में से 6 बुजुर्गों की मौत हो गई है, बाकी 44 लोग भी संक्रमण के चलते अस्पताल में हैं। बता दें कि दुनिया में 90 फीसदी से ज्यादा मौतें बुजुर्गों की हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed