फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus: america for the first time transplanted lungs deseased by covid 19

ऑस्ट्रिया के बाद अमेरिका में पहली बार कोविड-19 से खराब फेफड़ों का प्रत्यारोपण

Fri, 12 Jun 2020 10:13 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शिकागो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शिकागो Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 12 Jun 2020 10:13 AM IST
सार

  • अमेरिका में कोरोना से खराब हुए फेफड़ों का प्रत्यारोपण
  • भारतीय मूल के डॉक्टर अंकित भारत ने किया प्रत्यारोपण
  • पिछले माह ऑस्ट्रिया में ऐसे एक फेफड़े की सर्जरी हुई थी

विज्ञापन
Coronavirus: america for the first time transplanted lungs deseased by covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका को कोरोना की वजह से खराब हो रहे फेफड़ों के प्रत्यारोपण में एक बड़ी जीत मिली है। अमेरिका के शिकागो में डॉक्टर की टीम ने एक महिला के कोरोना से खराब हो गए दोनों फेफड़ों का सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण किया है। खास बात यह रही कि प्रत्यारोपण करने वाली टीम का नेतृत्व भारतीय मूल के डॉ अंकित भारत कर रहे थे।

विज्ञापन


डॉ भारत का जन्म उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ था। कोरोना महामारी शुरू होने के बाद से अमेरिका में यह ऐसी पहली सर्जरी है। इस सर्जरी को नॉर्थवेस्टर्न मेडिसिन अस्पताल में किया गया। डॉ अंकित के मुताबिक जिस महिला का इलाज किया गया, उसकी उम्र 20-30 साल के बीच है।
विज्ञापन


डॉ भारत ने जानकारी दी कि महिला की सर्जरी 10 घंटे चली जो कि औसत से काफी ज्यादा है। महिला के फेफड़े, दिल, छाती की दीवार और डायफ्राम के आस-पास के टिश्यू पूरी तरह से सूख गए थे। बैक्टीरिया का संक्रमण तेज हो जाने फेफड़े बहुत ज्यादा खराब हो गए थे, जिसे एंटीबायोटिक दवाओं से नियंत्रित नहीं किया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ अंकित भारत ने बताया कि मरीज की जान बचाने के लिए ऑपरेशन के अलावा कोई और विकल्प नहीं था। इस ऑपरेशन के लिए मरीज को केवल दो दिन इंतजार करना पड़ा, क्योंकि दो दिन के बाद ही ब्रेन डेड लंग डोनर मिल गया था। इससे पहले ऑस्ट्रिया में 45 साल की ऐसी महिला के फेफड़े का प्रत्यारोपण हुआ था। इस महिला का फेफड़ा भी कोरोना से खराब हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed