{"_id":"5e367dac8ebc3e4b2427be4c","slug":"coronavirus-air-india-plane-bring-7-maldivians-to-delhi-ibrahim-solih-thanked-pm-modi-jaishankar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनावायरस: 7 मालदीवियों को भारत लेकर पहुंचा विशेष विमान, मालदीव ने जताया आभार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोनावायरस: 7 मालदीवियों को भारत लेकर पहुंचा विशेष विमान, मालदीव ने जताया आभार
Sun, 02 Feb 2020 01:13 PM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 02 Feb 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
मालदीव के नागरिकों को लेकर एयर इंडिया का विमान दिल्ली पहुंच गया है
- फोटो : ANI
चीन में दहशत फैला रहे कोरोनावायस से अपने नागरिकों की सुरक्षा करने के लिए भारत ने वहां से अपने नागरिकों को वापस बुला लिया है। इसके अलावा भारत ने मालदीव के सात नागरिकों को भी वुहान से बाहर निकाला है। जिसके लिए मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने भारत का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
विदेश मंत्री एय जयशंकर के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए सोलिह ने लिखा, 'मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर को धन्यवाद और उनके प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूं क्योंकि उन्होंने चीन के वुहान में रहने वाले सात मालदीव के नागरिकों को बाहर निकाला है। यह व्यवहार दोनों देशों के बीच उत्कृष्ट मित्रता और सौहार्द का अच्छा उदाहरण है।'
विज्ञापन
My thanks and gratitude to PM @narendramodi, EM @DrSJaishankar and the Government of India for expeditiously evacuating the 7 Maldivians residing in Wuhan, China. This gesture is a fine example of the outstanding friendship and camaraderie between our two countries. https://t.co/2kdWLmYqft
विज्ञापन विज्ञापन— Ibrahim Mohamed Solih (@ibusolih) February 2, 2020
इससे पहले मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने भी प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री को धन्यवाद दिया था। उन्होंने कहा था, 'चीन से सात मालदीव के नागरिकों को लेकर एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली आने वाली है। विमान पहुंचने के बाद संक्रमित रहने तक उन्हें सेना और आईटीबीपी के कैंपों में रखा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर के प्रति आभार।'