{"_id":"5e496ac18ebc3ee60858bf40","slug":"coronavirus-175-nepali-citizens-were-brought-back-from-china-kept-in-a-safe-place-in-bhaktapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन से 175 नेपाली नागरिक वापस लाए गए, भक्तपुर के सुरक्षित जगह पर रखे गए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन से 175 नेपाली नागरिक वापस लाए गए, भक्तपुर के सुरक्षित जगह पर रखे गए
Sun, 16 Feb 2020 09:46 PM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 16 Feb 2020 09:46 PM IST
सार
चीन में कोरोनावायरस के कहर के बीच फंसे 175 नेपाली नागरिकों को नेपाल ने एयरलिफ्ट करके चीन से बाहर निकाला है।
विज्ञापन
Coronavirus
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन में रह रहे 175 नेपाली लोगों को लेकर नेपाल एयरलाइंस का एक विमान रविवार को काठमांडू पहुंचा। इनमें 170 छात्र, दो पर्यटक, दो बच्चे और एक कर्मचारी हैं। सबसे ज्यादा 55 नेपाली नागरिक कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित वुहान से हैं, जबकि जिंगजो से 48 लोगों को लाया गया है। नेपाल सरकार के पास 185 लोगों ने उन्हें वापस ले जाने के लिए आवेदन आए थे, लेकिन अंतिम वक्त में उनमें से चार ने वहीं रहने का फैसला किया और छह मेडिकल कारणों से नहीं आ सके।
विज्ञापन
नेपाल सरकार ने शनिवार की रात अपनी एयरबस में नेपाली सेना के तीन पायलट, छह विमान कर्मचारी, इंजीनियर और डॉक्टर्स की टीम को वुहान भेजा था। काठमांडू के त्रिभुवन एयरपोर्ट पर लाए गए इन 175 लोगों की सबसे पहले मेडिकल जांच की गई फिर इन्हें भक्तपुर के एक सुरक्षित और अलग थलग स्थान पर रखा गया है। यहां उन्हें 60 कमरों में रखा गया है। उनमें से हरेक को सैनिटाइजर, साबुन, तौलिया, चप्पल, मास्क आदि दिए गए हैं।
विज्ञापन
नेपाल स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता महेन्द्र श्रेष्ठा ने बताया कि इन सभी छात्रों को उसी तरह एक साथ रखा गया है जैसे वह चीन के हॉस्टल में रहते थे। दिन भर में उनका दो बार टेम्परेचर लिया जाएगा और डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार देखरेख करेगी। इन्हें अभी इनके परिवारवालों से भी नहीं मिलने दिया जाएगा। 40 दिनों तक इन्हें अलग ही रखा जाएगा।
विज्ञापन