फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus 14 people died from virus infection donald trump says lower risk for american citizens

कोरोनावायरस: 14 मौत के बावजूद ट्रंप बोले- अमेरिकी जनता के लिए कुल मिलाकर जोखिम कम

Sat, 07 Mar 2020 09:50 AM IST
Sneha Baluni पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 07 Mar 2020 09:50 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus 14 people died from virus infection donald trump says lower risk for american citizens
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि घातक कोरोना वायरस से अमेरिकी जनता के लिए कुल मिलाकर जोखिम कम है। ट्रंप ने अटलांटा रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के मुख्यालय का दौरा करने के बाद शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि मुझे लगता है कि इस स्तर पर अमेरिकी जनता के लिए कुल मिलाकर जोखिम कम है।

विज्ञापन


जॉन्स हॉपकिन्स कोरोना वायरस ट्रैकर के अनुसार अमेरिका में इस वायरस के कम से कम 299 मामले सामने आये है और इससे 14 लोगों की मौत हुई है। दुनियाभर में इस वायरस से 101,88 मामले सामने आये है जबकि इससे 3,460 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन


चीन जैसे अन्य देशों में इस वायरस से हुई मौतों और मामलों का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में कोरोना वायरस नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि अब, आप दुनियाभर में देखो, मेरा मतलब है अन्य देशों में - दक्षिण कोरिया, इटली और विशेष रूप से चीन में इस वायरस के कई मामले हैं। मैंने यह भी सुना है कि उन स्थानों पर संख्या बढ़ रही है, और मैंने सुना है कि संख्या चीन में बहुत बढ़ रही हैं।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलन में उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने बताया कि सैन फ्रांसिस्को के तट पर खड़े क्रूज जहाज पर सवार 21 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है उनमें से 19 चालक दल के सदस्य तथा दो यात्री हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed