{"_id":"61658dc58ebc3e2ee33e78de","slug":"corona-virus-secret-hidden-in-the-caves-of-bats-china-is-not-allowing-investigation-whos-demand-rejected","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: चमगादड़ों की गुुफाओं में छिपा राज? चीन नहीं दे रहा जांच की इजाजत, डब्ल्यूएचओ की मांग ठुकराई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना वायरस: चमगादड़ों की गुुफाओं में छिपा राज? चीन नहीं दे रहा जांच की इजाजत, डब्ल्यूएचओ की मांग ठुकराई
Tue, 12 Oct 2021 06:59 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 12 Oct 2021 06:59 PM IST
सार
यह निश्चित है कि कोरोना वायरस चीन से फैला, लेकिन वायरस मानव निर्मित है या किसी पक्षी से इंसान में फैला इसका पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
पूरी दुनिया की नाक में दम करने वाला कोरोना वायरस इंसानों में कैसे फैला इसकी जांच अब भी बेनतीजा है। इसे लेकर तमाम शोध व दावे प्रतिदावे किए जा रहे हैं, लेकिन इसकी आखिर उत्पत्ति कैसे हुई? यह अभी राज बना हुआ है।
विज्ञापन
महामारी पर काबू पाने के लिए पूरी दुनिया में कई टीके तैयार कर लिए गए हैं, लेकिन चीन में इस वायरस का उदय कैसे हुआ? यह पता लगाने के प्रयासों में ड्रैगन अडंगे डाल रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की टीम चीन में चमगादड़ों की गुफाओं और पशुपालन फार्मों की जांच करना चाहती है लेकिन वह इजाजत नहीं दे रहा है। एक बार फिर चीन ने WHO का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इससे महामारी को लेकर चीन की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है।
विज्ञापन
एक अनुमान यह भी है कि चीन के चमगादड़ों से कोरोना संक्रमण इंसानों में फैला लेकिन इसकी भी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। 'वॉशिंगटन पोस्ट' की एक ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना वायरस उत्पत्ति का पता लगाने के लिए who ने चीन के एन्शी इलाके का दौरा करने का प्रस्ताव दिया था। एन्शी चर्चित वुहान शहर से कुछ सौ किलोमीटर दूर है। यही वह जगह है, जो कोरोना महामारी का केंद्रबिंदु माना जाता है। चीन ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।
विज्ञापन
पहले भी जांच में रोड़े डाल चुका चीन
चीन ने कोरोना वायरस की उत्पत्ति की अंतरराष्ट्रीय जांच में पहले भी रोड़े अटका चुका है। इसी वर्ष जब विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम जांच के लिए चीन पहुंची थी, उस वक्त भी ड्रैगन ने टीम को सीमित जांच ही करने दी थी। इसके बाद टीम ने किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए और अधिक जांच की जरूरत बताई थी।
जैविक हथियार नहीं होने का किया गया दावा
कोरोना वायरस को कुछ क्षेत्रों में जैविक हथियार बताने का भी प्रयास किया गया, हालांकि इसी साल अगस्त में अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने राष्ट्रपति जो बाइडेन को सौंपी रिपोर्ट में इससे इनकार किया। इन एजेंसियों ने दावा किया कि कोरोना वायरस जैविक हथियार नहीं था। संभवतः यह लैब से लीक हुआ या फिर प्राकृतिक रूप से संक्रमण फैला। चीन तो इस दावे को भी लगातार खारिज करता है कि इस घातक वायरस की उत्पत्ति उसके देश में हुई।
वुहान के बाजार से फैला
कोरोना की उत्पत्ति को लेकर चर्चित चीन के वुहान शहर के पशु फार्म से जानवरों को गैर कानूनी ढंग से बाजार ले जाकर बेचा जा रहा था। वैज्ञानिकों का कहना है कि इन जानवरों की वजह से वायरस चमगादड़ से इंसानों तक पहुंचा। कोरोना वायरस सबसे पहले दिसंबर 2019 में वुहान में मिला था।