{"_id":"5f611b218ebc3e6df469072a","slug":"corona-virus-pandemic-pushed-37-million-people-into-poverty-says-gates-foundation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस महामारी ने 3.7 करोड़ लोगों को गरीबी में धकेला: गेट्स फाउंडेशन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना वायरस महामारी ने 3.7 करोड़ लोगों को गरीबी में धकेला: गेट्स फाउंडेशन
Wed, 16 Sep 2020 01:20 AM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 16 Sep 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस का असर
- फोटो : PTI
बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी ने पिछले कई दशकों के दौरान स्वास्थ्य क्षेत्र में हुई प्रगति को पटलते हुए लगभग 3.7 करोड़ लोगों को अत्यधिक गरीबी में धकेल दिया है। फाउंडेशन की वार्षिक ‘गोलकीपर्स रिपोर्ट’ के अनुसार इस महामारी का वास्तविक प्रसार चाहे जितना रहा हो, लेकिन इसने प्रत्येक देश में आर्थिक रूप से व्यापक तबाही मचाई है।
विज्ञापन
इस रिपोर्ट में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के एक अनुमान का हवाला देते हुए कहा गया है कि दुनिया भर में विकास को बढ़ावा देने के लिए 18,000 अरब अमरीकी डालर खर्च करने के बावजूद 2021 के अंत तक वैश्विक अर्थव्यवस्था में 12,000 अरब डॉलर या इससे अधिक कमी होगी।
विज्ञापन
यह रिपोर्ट मुख्य रूप से गरीबी को दूर करने और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) का विश्लेषण करती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना वायरस संकट के दौरान भारत ने 20 करोड़ महिलाओं को नकदी हस्तांतरण किया और इससे न केवल भूख और गरीबी पर महामारी के असर को कम करने में मदद मिली, बल्कि महिला सशक्तीकरण को भी बढ़ावा मिला। फाउंडेशन बिल गेट्स के सह-अध्यक्ष ने भारत में आधार डिजिटल वित्तीय प्रणाली एक बार फिर मददगार साबित होने की सराहना की।
विज्ञापन