फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona virus increased again in China and more than 100 flights canceled schools closed

बढ़ा कोरोना: चीन ने कीं 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द और स्कूल हुए बंद, पढ़िए दुनिया की कुछ महत्वपूर्ण खबरें

Fri, 22 Oct 2021 03:15 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 22 Oct 2021 03:15 AM IST
सार

चीन कोरोना वायरस को पूरी तरह खत्म करने के लिए शून्य कोरोना नजरिये से सीमा को सख्ती से बंद करने और लॉकडाउन लगाने का काम करता है

विज्ञापन
Corona virus increased again in China and more than 100 flights canceled schools closed
चीन में बढ़ा कोरोना का प्रकोप.... - फोटो : PTI

विस्तार

चीन में फिर से कोरोना के प्रकोप से वहां की सरकार ने 100 से ज्यादा उड़ानों को रद्द कर दिया और स्कूलों को बंद कर दिया है। इसके साथ ही बड़े पैमाने पर कोरोना जांच को बढ़ा दिया है। बताया जाता है कि पर्यटकों के एक समूह में बुजुर्ग दंपती के कारण कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। 

विज्ञापन


चीन के उत्तरी और उत्तर पश्चिमी क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को लगातार पांचवें दिन बड़ी संख्या में नए मरीज मिले हैं। इन इलाकों में पाबंदी बढ़ा दी गई है। चीन कोरोना वायरस को पूरी तरह खत्म करने के लिए शून्य कोरोना नजरिये से सीमा को सख्ती से बंद करने और लॉकडाउन लगाने का काम करता है। इस पर्यटक समूह से जुड़ी यात्राओं और उनके करीबी संपर्क से बीजिंग सहित कम से कम पांच प्रांतों में दर्जनों मामले सामने आ चुके हैं। पढ़िए दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण खबरें...

विज्ञापन

अमेरिकी संसद में जैन गुरु रामचंद्रजी को सम्मान

भारतवंशी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने अमेरिकी संसद के निचले सदन (प्रतिनिधि सभा) में जैन कवि, विद्वान, धर्मगुरु और दार्शनिक श्रीमद राजचंद्रजी के जीवन को सम्मानित किया। उन्होंने राजचंद्रजी के लेखन को स्वीकारते हुए उनकी आध्यात्मिक कृति आत्मसिद्धि शास्त्र की विशेष रूप से प्रशंसा की और कहा, राजचंद्रजी ने महान आध्यात्मिक ऊंचाइयों को छुआ और सहज ढंग से आत्म-खोज का मार्ग बताया।

राजा कृष्णमूर्ति ने कहा कि जैन धर्मगुरु की आध्यात्मिक यात्रा ने उन्हें धर्म और अहिंसा के मूल विश्वास के लिए प्रेरित किया है। 34 वर्ष के छोटे से जीवन में भी रामचंद्रजी ने विश्व को एक ऐसी समृद्ध विरासत दी जो साधकों की पीढ़ियों का मार्गदर्शन करती रहेगी। राजचंद्रजी एक दूरदर्शी थे जिन्होंने एक नए युग के लिए जैन आध्यात्मिकता की नींव रखी।

सांसद ने सदन की अध्यक्ष से कहा, मैं अहिंसा, सत्य और शांति के महत्व पर श्रीमद राजचंद्र जी की शिक्षाओं को मान्यता देना चाहता हूं, जो आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी कि एक सदी पहले महात्मा गांधी के लिए थीं।

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में टीटीपी के 3 आतंकी मारे गए

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पुलिस की कार्रवाई में प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के तीन आतंकवादी मारे गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि एक खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस के आतंकवाद रोधी एक दल ने बुधवार रात को पेशावर जिले के शाहपुर इलाके में एक परिसर पर छापा मारा। पुलिस ने बताया कि इसके बाद हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए, जबकि कुछ अन्य फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में वांछित आतंकवादी हिज्बुल्लाह शामिल है और बाकी दो आतंकवादियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान बच कर भागने वाले बंदूकधारियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed