फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona virus in China - travel ban in Guangdong, lockdown in many areas of Guangzhou

चीन में फिर कोरोना संक्रमण: ग्वांगदोंग में यात्रा पाबंदी, ग्वांगझू के कई इलाकों में लॉकडाउन

Tue, 01 Jun 2021 01:11 AM IST
Amit Mandal न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस Published by: Amit Mandal Updated Tue, 01 Jun 2021 01:11 AM IST
सार

  • इस इलाके में कुल 27 नए मामले मिले बताए गए हैं जबकि माना जा रहा है कि ये केस अधिक भी हो सकते हैं
  • ग्वांगझू में संक्रमण तेजी से फैल रहा है,  यहां बाजारों, चाइल्ड केयर सेंटर व मनोरंजन स्थल बंद कर दिए गए हैं

विज्ञापन
Corona virus in China - travel ban in Guangdong, lockdown in many areas of Guangzhou
Corona in china - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना वायरस की उत्पत्ति को लेकर ब्रिटेन और अमेरिका में वुहान लैब की तरफ उठते संदेह के इशारों के बीच चीन में एक बार फिर यह वायरस लौट रहा है। चीन ने दक्षिणी प्रांत ग्वांगदोंग में संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद सोमवार से यहां यात्रा प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। यहां प्रांत की राजधानी ग्वांगझू में कई इलाकों में लॉकडाउन भी लगा दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इस इलाके में कुल 27 नए मामले मिले बताए गए हैं जबकि माना जा रहा है कि ये केस अधिक भी हो सकते हैं। इन मामलों में 20 स्थानीय लोगों के संक्रमण से जुड़े हैं और सात मामले बाहर के बताए गए हैं। इसके बाद से ही यहां पर लोगों को घरों के भीतर रहने के आदेश दिए गए हैं। सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने डेढ़ करोड़ की आबादी वाले ग्वांगझू के स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाले से बताया कि इलाके में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। यहां बाजारों, चाइल्ड केयर सेंटर व मनोरंजन स्थल बंद कर दिए गए हैं। रेस्तरां और स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है। प्रांतीय सरकार ने कहा कि विमान, ट्रेन, बस या निजी कार से सोमवार रात 10 बजे के बाद ग्वांगदोंग से जाने वाले लोगों को पिछले 72 घंटे में कराई गई जांच की रिपोर्ट दिखानी होगी। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया : नर्सिंग होम में संक्रमण केस
ऑस्ट्रेलियाई प्रशासन का कहना है कि देश के दूसरे सबसे बड़े शहर में कोरोना संक्रमण नर्सिंग होम तक फैल गया है। विक्टोरिया प्रांत की राजधानी मेलबोर्न में क्लस्टर (संक्रमण क्षेत्र) मिलने के बाद यहां लॉकडाउन लागू है। स्वास्थ्य मंत्री मार्टिन फोली ने वृद्धाश्रमों में संक्त्रस्मण के फैलने की खबर को विक्टोरिया की सरकार के लिए चिंता का विषय बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एशियाई-अमेरिकी संघ भारत के लिए जुटाएगा 10 लाख डॉलर
एशियाई-अमेरिकी समुदाय के अनेक समूहों के संघ ‘द न्यू इंग्लैंड एशियन अमेरिकन कोएलिशन’ (एनईएएसी) ने भारत को दस लाख डॉलर की कोविड-19 मा देने की घोषणा की है। इनमें भारतीय और चीनी समूह भी शामिल हैं। ‘न्यू इंग्लैंड चाइनीज अमेरिकी अलायंस’ के जॉर्ज एच ने कहा, इस संकट में एशियाई-अमेरिकी लोग साथ आ रहे हैं और अपने समुदाय के लोगों के साथ खड़े हैं।

लोकतंत्रों का साथ आना जरूरी : कृष्णमूर्ति
भारतवंशी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने कहा कि कोविड-19 से निपटने के लिए हमारे लोकतंत्रों को एकसाथ आने की तत्काल जरूरत है। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी के खात्मे के लिए यह बहुत आवश्यक है कि अमेरिका, भारत और दुनियाभर में सभी को टीके लगाए जाएं, यह सभी लोगों के हित में हैं।


वियतनाम : नए सिरे से प्रतिबंध लागू
वियतनाम ने कोरोना से निपटने के लिए अपने सबसे बड़े शहर में 90 लाख लोगों के परीक्षण की योजना बनाई है। देश में सोमवार से नए प्रतिबंधों की घोषणा भी की गई जिसके तहत लोगों को सिर्फ जरूरी गतिविधियों के लिए घर छोड़ने की अनुमति दी गई है। यहां 10 से अधिक लोगों को एक जगह पर जुटने या सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed