{"_id":"5eeec6e7ea99e65048301f35","slug":"corona-virus-difficult-to-detect-in-newborns-shows-mild-symptoms","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात बच्चों में कोरोना का पता लगाना मुश्किल, दिखते हैं हल्के लक्षण","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नवजात बच्चों में कोरोना का पता लगाना मुश्किल, दिखते हैं हल्के लक्षण
Sun, 21 Jun 2020 08:03 AM IST
श्रीधर मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sun, 21 Jun 2020 08:03 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में हुए एक शोध में दावा किया गया कि कोविड-19 से संक्रमित नवजात शिशुओं में हल्के लक्षण ही दिखाई पड़ते हैं, जिनके चलते ऐसा लगता है कि वह ठीक हैं। शोध करने वाली टीम में एक भारतीय मूल के वैज्ञानिक भी शामिल हैं। शोध के मुताबिक 90 दिन तक की आयु वाले नवजातों में सिर्फ हल्के बुखार का लक्षण दिखता है।
विज्ञापन
जर्नल ऑफ पीडियाट्रिक्स में छपे शोध में नॉर्थवेस्टर्न विश्वविद्यालय की मुख्य शोधार्थी लीना मित्तल ने कहा, चीन से मिले आंकड़ों के मुताबिक कोरोना संक्रमित नवजात शिशुओं को बीमारी का गंभीर खतरा नहीं होता है। हालांकि अमेरिका से इस तरह के मामलों की संख्या कम थी। उन्होंने कहा, सामुदायिक संक्रमण वाले इलाकों में नवजातों में बुखार कोरोना के कारण हो सकता है। इसलिए हल्का बुखार आने पर भी तुरंत जांच होनी चाहिए। शोध में 18 नवजात शिशुओं पर अध्ययन किया गया। इनमें से 50 फीसदी में से किसी की भी हालत गंभीर नहीं थी। इन नौ में से छह में गैस की समस्या थी। ये ठीक से दूध नहीं पी पा रहे थे और उलटियां कर रहे थे।
विज्ञापन