{"_id":"613767c88ebc3e744438ff65","slug":"corona-vietnamese-man-imprisoned-for-five-years-reached-court-despite-being-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : विएतनाम के नागरिक को पांच साल की कैद, संक्रमित होने के बावजूद कोर्ट में पहुंच गया था ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना : विएतनाम के नागरिक को पांच साल की कैद, संक्रमित होने के बावजूद कोर्ट में पहुंच गया था
Tue, 07 Sep 2021 06:53 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हनोई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हनोई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 07 Sep 2021 06:53 PM IST
सार
विएतनाम इन दिनों कोरोना महामारी से बुरी तरह जूझ रहा है। ऐसे में संक्रमण फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। दंडित व्यक्ति ने आठ लोगों को संक्रमित किया था। इनमें से एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी से अब भी दुनिया के कई देश जूझ रहे हैं। विएतनाम भी उन्हीं में से एक है। इसलिए संक्रमण फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जा रही है। एक संक्रमित व्यक्ति को कोरोना वायरस फैलाने के जुर्म में सोमवार को पांच साल की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
28 साल के ली वैन ट्रि पर आरोप है कि उसने कोविड-19 के कठोर क्वारंटाइन नियमों का उल्लंघन किया। वह खुद संक्रमित होने के बावजूद लोगों के बीच जाकर दूसरों को संक्रमित करने का दोषी माना गया है। सोमवार को उसे पांच साल की सजा सुनाने के बाद जेल भेज दिया गया। सरकारी विएतनाम न्यूज एजेंसी (वीएनए) के अनुसार यह व्यक्ति दक्षिण के माउ प्रांत की अदालत में पहुंच गया था, जबकि वह संक्रमित होने से क्वारंटीन था।
विज्ञापन
न्यूज एजेंसी के अनुसार ट्रि ने हो ची मिन्ह शहर से के माउ की यात्रा की और 21 दिन का क्वारंटीन नियम तोड़ा। उसके कारण आठ लोगों में संक्रमण फैला और उनमें से एक की करीब एक माह चले उपचार के बाद मौत हो गई।
विज्ञापन
विएतनाम में अब तक 5.36 लाख से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 13 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। इनमें से अधिकांश मौतें बीते कुछ माहों में हुई हैं। विएतनाम की राजधानी हनोई में नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से न निकलें। संक्रमण बढ़ने के कारण सभी गैर जरूरी सेवाओं पर भी रोक लगा दी गई है।
पहले तेजी से काबू किया था संक्रमण
किसी वक्त विएतनाम का नाम दुनिया के उन देशों में लिया जाता था, जिन्होंने कोरोना पर तेजी से काबू किया। बड़े पैमाने पर टेस्टिंग, कांटेक्ट ट्रेसिंग, सख्त पाबंदियों व क्वारंटीन नियमों के कारण उसने इसमें कामयाबी पाई थी, लेकिन अब नए सिरे से कोविड संक्रमण सामने आ रहा है। कई इलाकों में यह तेजी से फैल रहा है।