फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona Vaccine: 90 percent protection from Sputnik V against Delta Strain

कोरोना वैक्सीन: डेल्टा स्ट्रेन के खिलाफ स्पूतनिक-वी से 90 फीसदी सुरक्षा

Mon, 12 Jul 2021 06:46 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मास्को
एजेंसी, मास्को Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 12 Jul 2021 06:46 AM IST
सार

  • प्रोफेसर सेरेजी नेतोसोव ने अमेरिका और ब्रिटेन के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि स्पूतनिक-वी समेत सभी एमआरएनए और वेक्टर वैक्सीन डेल्टा वैरिएंट से बचाने में सक्षम है। उन्होंने कहा है कि इसका प्रभाव जरूर थोड़ा कम हुआ है। इस तकनीक पर आधारित तरीके से कोरोना शुरुआती स्ट्रेन से 90 फ़ीसदी बचाव होता है।

विज्ञापन
Corona Vaccine: 90 percent protection from Sputnik V against Delta Strain
Sputnik v - फोटो : social media

विस्तार

कोरोना के डेल्टा स्ट्रेन और स्पूतनिक-वी टीके से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है। नोवोसिब्रिस्क स्टैंड यूनिवर्सिटी लेबोरेटरी के प्रमुख और रसायन एकेडमी ऑफ साइंसेज ने प्रो. सेरेजी नेतोसोव का कहना है कि वायरल वेक्टर और एमआरएनए जिसमें स्पूतनिक-वी वैक्सन भी शामिल है। वो डेल्टा वैरिएंट से बचाने में 90 फीसदी कारगर है। 

विज्ञापन


अमेरिका और ब्रिटेन के आंकड़ों का हवाला देते हुए प्रोफेसर ने बताया कि स्पूतनिक-वी समेत सभी एमआरएनए और वेक्टर वैक्सीन डेल्टा वैरिएंट से बचाने में सक्षम है। उन्होंने कहा है कि इसका प्रभाव जरूर थोड़ा कम हुआ है। लेकिन सुरक्षा कवच मुहैया कराने में सक्षम है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया है कि इस तकनीक पर आधारित तरीके से कोरोना शुरुआती स्ट्रेन से 90 फ़ीसदी बचाव होता है। लेकिन डेल्टा वैरिएंट से भी बचाव के लिए यह टीका 90 फीसदी असरदार है। उन्होंने कहा कि पहले से जो टीका बन गया है। उसका बेझिझक होकर इस्तेमाल होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून में कहां था ,100 फीसदी सुरक्षा 
गमाल्या रिसर्च सेंटर जहां स्पुतनिक-5 टीके का निर्माण हुआ। उसके वैज्ञानिक प्रोफेसर ब्लादिमीर गुशिन ने जून  के अंत में कहा था कि स्पूतनिक-वी टीका कोरोना के डेल्टा वैरिएंट से बचाने में 100 फीसदी असरदार है।


डेल्टा वैरिएंट पर टीके के अलग-अलग प्रभाव को लेकर विशेषज्ञों की अलग-अलग राय के कारण लोगों में असमंजस की स्थिति है। हालांकि अभी यही दावा है कि मौजूदा टीके डेल्टा के खिलाफ असरदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed