फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona Side Effects Women postponing their plan to pregnant second time due to pandemic

कोरोना का असर: महामारी के कारण दूसरी बार मां बनने की योजना को टाल रहीं महिलाएं

Fri, 17 Sep 2021 05:28 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Fri, 17 Sep 2021 05:28 AM IST
सार

न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के ग्रॉसमैन स्कूल ऑफ मेडिसिन ने यह दावा न्यूयॉर्क शहर में 1179 महिलाओं पर सर्वे के बाद किया है।

विज्ञापन
Corona Side Effects Women postponing their plan to pregnant second time due to pandemic
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

कोरोना महामारी से पहले दोबारा मां बनने की योजना बना रही महिलाओं ने अपनी योजना को टाल दिया है। जामा नेटवर्क जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार न्यूयॉर्क में दोबारा मां बनने की इच्छा रखने वाली माएं महामारी की भयावह स्थिति देख दोबारा गर्भधारण से कतरा रही हैं।

विज्ञापन

 

न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के ग्रॉसमैन स्कूल ऑफ मेडिसिन ने ये दावा न्यूयॉर्क शहर में 1179 महिलाओं पर सर्वे के बाद किया है। इस अनुसार एक तिहाई महिलाएं महामारी से पहले दोबारा मां बनने की योजना बना रही थीं, लेकिन वायरस की दस्तक के बाद उन्होंने इसे टाल दिया है। महामारी रोग विशेषज्ञ और प्रमुख शोधकर्ता डॉ. लिंडा कां का कहना है कि महिलाएं महामारी के बीच गर्भधारण के खतरों के बारे में जान गई हैं। इस दौरा में गर्भधारण जच्चा-बच्चा दोनों के लिए खतरनाक है। अस्पतालों में संक्रमण का खतरा है। इसलिए महिलाएं इस दौर में गर्भधारण से बच रही है और ये बेहतर फैसला है। 

विज्ञापन

 

कोरोना टीके और माहवारी के बीच के संबंधों को समझना होगालंदन। कोरोना टीकाकरण के बाद महिलाओं की माहवारी में किसी तरह की तकलीफ होने पर तत्त्काल जांच की जरूरत है। ब्रिटिश मेडिकल जनरल ने अपने संपादकीय में ये बात इंपीरियल कॉलेज लंदन की रिप्रोडक्टिव विशेषज्ञ डॉ. विक्टोरिया माले ने लिखी है। उन्होंने लिखा है कि ब्रिटेन की मेडिसिन एंड हेल्थ केयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी के सामने अब तक 30 हजार मामले सामने आए हैं जिसमें महिलाओं ने टीकाकरण के बाद माहवारी में दिक्कत या अधिक रक्तस्राव की शिकायत की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

महिलाओं को लेकर सतर्कता जरूरी
डॉ. माले का कहना है कि टीके से प्रजनन क्षमता पर बुरा प्रभाव पड़ने का अब तक कोई संकेत नहीं मिला है। हां महिलाओं की शिकायत पर सतर्क होने की जरूरत है। संपादकीय में ये भी स्पष्ट लिखा है कि टीके के बाद माहवारी में अनियमितता देखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed