फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona patients dying in lack of oxygen in poor countries, WHO expressed concern

गरीब देशों में ऑक्सीजन की कमी से दम तोड़ रहे कोरोना के मरीज

Thu, 25 Jun 2020 05:49 AM IST
योगेश साहू न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 25 Jun 2020 05:49 AM IST
विज्ञापन
Corona patients dying in lack of oxygen in poor countries, WHO expressed concern
प्रतीकात्मक तस्वीर

कोरोना महामारी से जूझ रहे गरीब देशों में ऑक्सीजन की कमी के कारण बड़ी संख्या में मरीज दम तोड़ रहे हैं। अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और दक्षिण एशिया के कई देशों में लचर स्वास्थ्य सेवाओं के चलते वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व अन्य उपकरणों की भारी कमी है, जो फेफड़े फेल होने की सूरत में जान बचाने में काफी अहम होते हैं।

विज्ञापन


अफ्रीकी देश कोंगो में मई में इंटरनेशनल मेडिकल एक्शन अलायंस (अलीमा) ने 123 कोरोना मरीजों का इलाज किया। डॉक्टर बावेने मायूम बरका ने बताया, 56 मरीजों की ऑक्सीजन की जरूरत थी, लेकिन हमारे पास आवश्यक उपकरण उपलब्ध नहीं थे। दुर्भाग्य से 24 घंटे से भी कम समय में 70 फीसदी यानी 26 मरीजों की मौत हो गई।
विज्ञापन


अलीमा को 40 ऑक्सीजन उपकरणों की जरूरत थी, लेकिन हमारे पास सिर्फ आठ ही उपलब्ध थे। नाइजीरिया में यूनीसेफ की स्वास्थ्य प्रमुख डॉ. संजना भारद्वाज ने कहा, इस देश में भी ऑक्सीजन सिलिंडर की बहुत कमी है। मई में लागोस और कानो में कई ऐसे बुजुर्ग रोगी आए, जिन्हें ऑक्सीजन की जरूरत थी। इनमें से कई की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डबल्यूएचओ के अनुमान के मुताबिक, चाहे अमीर देश हो या गरीब कुल कोरोना मरीजों में से लगभग 15 फीसदी मरीजों गंभीर निमोनिया की चपेट में आते हैं और उन्हें अतिरिक्त ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ती है। हालांकि उनकी स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती कि उन्हें वेंटिलेटर पर रखा जाए। लेकिन गरीब देशों में तो वेंटिलेटर ही बेहद दुर्लभ है।

10 अफ्रीकी देशों में वेंटिलेटर नहीं
अफ्रीका महाद्वीप के 55 देशों में दस के पास वेंटिलेटर की सुविधा ही नहीं है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, 41 अफ्रीकी देशों में केवल दो हजार वेंटिलेटर ही काम कर रहे हैं। वहीं, एक करोड़ से ज्यादा आबादी वाले दक्षिण सूडान में पांच उपराष्ट्रपति हैं, लेकिन वेंटिलेटर महज चार ही हैं। वहीं, सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक में तीन और लाइबेरिया में सिर्फ छह वेंटिलेटर हैं।


अलीमा ने चलाई मुहिम
इस बीच, अलीमा ने ‘ऑक्सीजन फॉर अफ्रीका’ मुहिम चलाई है, जिसका मकसद छह गरीब देशों में करीब 500 ऑक्सीजन किट उपलब्ध कराने के लिए धन एकत्र करना है। वहीं, यूनीसेफ ने 90 देशों के लिए 16 हजार किट का ऑर्डर दिया है। फिलहाल इनमें से सिर्फ 700 ही मिल पाई हैं। डब्ल्यूएचओ ने 14 हजार किट का ऑर्डर दिया है। डब्ल्यूएचओ ने ऑक्सीजन आपूर्ति बढ़ाने के लिए करीब 250 मिलियन डॉलर जुटाने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed