फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona Pandemic One-month ban on entry of foreigners into Taiwan Flight suspended

कोविड-19 महामारी: ताइवान में विदेशियों के प्रवेश पर एक महीने की पाबंदी, उड़ाने निलंबित

Tue, 18 May 2021 04:22 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, ताइपे
एजेंसी, ताइपे Published by: देव कश्यप Updated Tue, 18 May 2021 04:22 AM IST
सार

ताइवान ने कोरोना महामारी के मद्देनजर एक महीने के लिए विदेशी आगंतुकों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
Corona Pandemic One-month ban on entry of foreigners into Taiwan Flight suspended
ताइवान में कोरोना महामारी का कहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ताइवान में सोमवार को 333 नए मामलों के साथ कोविड-19 महामारी का कहर जारी है। कोरोना संक्रमण के नए मामले प्रकाश मेें आने के बाद ताइवान की सरकार सख्ते में है। यहां लोगों के बिना मास्क के बाहर निकले पर पहले ही पाबंदी लगा दी गई है।

विज्ञापन


अब सरकार की योजना ताइवान में विदेशी आगंतुकों के प्रवेश पर रोक लगाने की है। इसके लिए सरकार एक योजना अमल में लाने जा रही है, जिसके तहत बिना स्थानीय निवासियों के किसी भी विदेशी नागरिकों के ताइवान द्वीप पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। विदेशी नागरिकों पर यह प्रतिबंध बुधवार से एक महीने तक के लिए लागू होगी।
विज्ञापन


ताइवान रोग नियंत्रण केंद्र (सीडीसी) द्वारा जारी बयान में कहा गया कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 महामारी की बढ़ती स्थिति के कारण ताइवान सरकार घरेलू महामारी रोकथाम और अपने नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा राष्ट्र निम्नलिखित सीमा नियंत्रणों को लागू करेगा, जो 19 मई से प्रभावी होंगे, जिसके तहत विदेशी नागरिकों, जिनके पास वैध निवासी परमिट नहीं होंगे, ताइवान में उनका प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपातकालीन और मानवीय मामलों के अपवादों के साथ विदेशी नागरिकों के परमिट निलंबित कर दिए जाएंगे। ताइवान से यात्री उड़ानों की आवाजाही भी निलंबित कर दी जाएगी। ये प्रतिबंध 18 जून तक प्रभावी रहेंगी।


सोमवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए ताइवान के स्वास्थ्य मंत्री चेन शिह-चुंग ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 333 नए मामले प्रकाश में आए हैं, जिनमें दो आयातित मामले हैं। ताइवान सीडीसी आंकड़ों के अनुसार सोमवार तक कोविड-19 के 2017 मामलों की रिपोर्ट है, जिनमें 883 स्थानीय मामले हैं। इनमें 12 लोगों की मौत हुई है। हाल ही में ताइवान में कोविड-19 का नया प्रकोप देखा गया है। शनिवार से पहली बार प्रति दिन 100 से ऊपर नए मामलों की पहचान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed