{"_id":"5ee9de31c00200659f7f656b","slug":"corona-pandemic-in-pakistan-positive-cases-crossed-1-5-lakh-death-toll-rises-to-2975","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Pakistan: पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले 1.5 लाख के पार, मृतकों की संख्या 2975 हुई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Coronavirus in Pakistan: पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले 1.5 लाख के पार, मृतकों की संख्या 2975 हुई
Wed, 17 Jun 2020 02:41 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 17 Jun 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान में कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले एक लाख 50 हजार के पार चले गए हैं, जबकि 136 लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 2,975 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक 950,782 लोगों की जांच की गई है जिनमें से 28,117 लोगों की जांच पिछले 24 घंटों में की गई। मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटों में 5,839 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 154,760 हो गई है।
विज्ञापन
मंत्रालय ने कहा कि देश में एक दिन में कोविड-19 से रिकॉर्ड 136 लोगों की मौत हुई है। इस संक्रामक रोग से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,975 हो गई है।
पंजाब में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 58,239 मामले सामने आए। इसके बाद सिंध में 57,868, खैबर-पख्तूनख्वा में 19,107, इस्लामाबाद में 9,242, बलूचिस्तान में 8,437, गिलगित-बाल्तिस्तान में 1,164 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 703 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक 58,437 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस विषाणु को फैलने से रोकने के लिए सिंध प्रांत द्वारा उठाए कदमों का जायजा लेने के लिए कराची का दौरा किया।