फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona Pandemic death toll crosses 40 lakh in the world WHO said the figure is less than the actual number

कोरोना महामारी: दुनिया में 40 लाख से ज्यादा मौतें, डब्ल्यूएचओ ने कहा- वास्तविक संख्या से कम है आंकड़ा

Fri, 09 Jul 2021 01:21 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Fri, 09 Jul 2021 01:21 AM IST
सार

  • 1982 के बाद विश्व में होने वाले सभी तरह के युद्धों में मारे गए लोगों को बराबर मौतें हुईं
  • मौत का यह आंकड़ा लॉस एंजिल्स या जॉर्जिया की आबादी के बराबर

विज्ञापन
Corona Pandemic death toll crosses 40 lakh in the world WHO said the figure is less than the actual number
कोरोना से मौतें (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दुनिया में कोविड-19 से होने वाली मौतों का आंकड़ा बुधवार को 40 लाख का आंकड़ा पार कर गया। वहीं, वायरस के डेल्टा स्वरूप के सामने आने के बाद टीकाकरण को तेजी से अंजाम देने की जरूरत भी बढ़ गई है। डेढ़ वर्ष में हुई मौतों का यह आंकड़ा पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट ओसलो के अनुमान के मुताबिक, 1982 के बाद दुनिया में होने वाले सभी तरह के युद्धों में मारे गए लोगों के लगभग बराबर है।

विज्ञापन


पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट के अनुमान से की गई यह तुलना जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के आधिकारिक सूत्रों द्वारा संकलित आंकड़ों के मुताबिक है। कोरोना मृतकों की अधिकृत संख्या हर साल दुनिया भर में सड़क हादसों में मारे जाने वाले लोगों से तीन गुना ज्यादा है। यह लॉस एंजिल्स या जॉर्जिया की आबादी के बराबर है। यह संख्या हांगकांग की आधी आबादी से ज्यादा है।
विज्ञापन


इसके बावजूद, ज्यादातर लोगों का यह मानना है कि यह संख्या वास्तविक संख्या नहीं है क्योंकि या तो कुछ मामले नजर में नहीं आए या कुछ को जानबूझकर छिपाया जा रहा है। टीकाकरण शुरू होने के बाद से हर दिन होने वाली मौतें घटकर करीब 7,900 पर आ गई जो जनवरी में हर दिन 18,000 से ऊपर हो रहीं थीं। इस बीच, भारत में मिले वायरस के डेल्टा स्वरूप में दुनिया में हड़कंप मचा दिया है जो टीकाकरण में सफल रहे अमेरिका व ब्रिटेन में भी तेजी से फैल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वास्तविक संख्या से कम है मृतक आंकड़ा : डब्ल्यूएचओ
दुनिया में कोविड-19 से जान गंवाने वालों का नया आंकड़ा आने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस ने कहा यह महामारी एक खतरनाक स्थिति में है। उन्होंने कहा, 40 लाख मौतों का आंकड़ा वास्तविक संख्या से कम है क्योंकि कई जगहों पर इनकी सही जानकारी नहीं दी जा रही है।

इस दौरान उन्होंने टीकों और सुरक्षा उपकरणों की जमाखोरी कर रहे अमीर देशों की आलोचना भी की। पाबंदियों में ढील दे रहे देशों को लेकर उन्होंने कहा कि वे ऐसे काम कर रहे हैं जैसे महामारी पहले ही खत्म हो चुकी है, जबकि टीकाकरण के बावजूद यह न समझा जाए कि महामारी खत्म हो गई है।


संयुक्त राष्ट्र का टीकाकरण पर जोर
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने वैश्विक टीकाकरण योजना पर जोर देते हुए कहा कि दुनिया आज महामारी के कारण एक और दुखद आंकड़े पर पहुंच गई। 40 लाख जिंदगियां वायरस के कारण खत्म हो गई। उन्होंने टीकाकरण को उम्मीद की किरण बताते हुए कहा कि अब भी कई देश इससे महरूम हैं। टीका वितरण को वायरस पछाड़ रहा है। इसलिए इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed