फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona Pandemic contact with nature in lockdown is beneficial for mental health

कोरोना महामारी: लॉकडाउन में प्रकृति का संपर्क मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक

Wed, 23 Jun 2021 08:02 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Wed, 23 Jun 2021 08:02 AM IST
सार

  •  पुर्तगाल और स्पेन में लोगों ने खुद को प्रकृति के करीब रखा
  •  महामारी के कठिन दौर में प्रकृति ही बनी सबसे अच्छी दोस्त

विज्ञापन
Corona Pandemic contact with nature in lockdown is beneficial for mental health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

विस्तार

कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के बीच इनसान का प्रकृति के संपर्क में रहना मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। स्पेन और पुर्तगाल के लोगों पर हुए अध्ययन में वैज्ञानिकों ने ये दावा किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि पुर्तगाल में महामारी के दौरान जो लोग प्राकृति सौंदर्य जैसे पार्क और समुद्र के तटीय इलाकों में समय बिताया उनका मानसिक स्वास्थ्य अन्य लोगों की तुलना में बेहतर पाया गया।

विज्ञापन


स्पेेन में जिन लोगों ने घर के भीतर प्राकृतिक सौंदर्य जैसे पौधे और अन्य तरह से हरियाली का ख्याल रखा  उनमें तनाव का स्तर उन लोगों की तुलना में कम देखा गया जिन्होंने इस तरह की व्यवस्था नहीं की थी। शोधकर्ता डॉ. अना इसाबेल रिबेरियो का कहना है कि प्राकृतिक सौंदर्य हमेशा से ही मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है।
विज्ञापन


महामारी के दौरान जब लोग अलग-थलग पड़ गए थे तब प्रकृति ही लोगों की सबसे अच्छी दोस्त बनी। लोगों ने प्रकृति की खूबसूरती को करीब से देखा और उसे महसूस किया। इससे लोगों के भीतर अलग प्रकार की  खुशी देखी गई जो मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर पाया गया था। वैज्ञानिकों का ये अध्ययन हाल ही एनवॉयर्नमेंट जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने खुद को प्रकृति से जोड़ा
वैज्ञानिकों ने इस नतीजे पर पहुंचने के लिए 27 मई से छह मई 2020 के बीच 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों पर अध्ययन किया। सवालों के जरिए वैज्ञानिकों ने लोगों के बारे में जानकारी एकत्र की और पाया कि प्रकृति लोगों की खुशी का जरिया बनी। पुर्तगाल और स्पेन में लोगों ने महामारी के दौरान खुद को प्रकृति के बीच किसी न किसी तरह से रखा। इसी की बदौलत वे कठिन दौर में भी अच्छा महसूस करते पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed