{"_id":"613957c2fb2f06037646eb4a","slug":"corona-mu-variant-beating-immunity-spreading-rapidly-in-uk-and-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"टला नहीं कोरोना का खतरा: एमयू वैरिएंट इम्युनिटी को दे रहा मात, ब्रिटेन-अमेरिका में तेजी से फैल रहा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
टला नहीं कोरोना का खतरा: एमयू वैरिएंट इम्युनिटी को दे रहा मात, ब्रिटेन-अमेरिका में तेजी से फैल रहा
Thu, 09 Sep 2021 06:09 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला रिसर्च टीम, लंदन
अमर उजाला रिसर्च टीम, लंदन
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 09 Sep 2021 06:09 AM IST
सार
कोरोना का नया एमयू वैरिएंट दबे पांव अपना दायरा बढ़ा रहा है। यानी यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि कोरोना का खतरा टल गया है। यह वैरिएंट टीके को भी बेअसर कर सकता है।
विज्ञापन
कोरोना का नया एमयू वैरिएंट (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : iStock
विस्तार
भारत में पहली बार मिले कोरोना के डेल्टा स्वरूप से अमेरिका और ब्रिटेन जूझ रहे हैं। इसी बीच वहां एमयू स्वरूप के भी मामले बढ़ने लगे हैं। पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड के मुताबिक ब्रिटेन में 53 लोग इस वैरिएंट की चपेट में आ चुके हैं। वहीं अमेरिका के 49 राज्यों में ये फैल चुका है। एमयू नया खतरा है, जो दबे पांव अपना दायरा बढ़ा रहा है। सबसे बड़ा अंदेशा यह है कि ये टीके को बेअसर कर सकता है।
विज्ञापन
ब्रिटेन के वॉर विक मेडिकल स्कूल के वायरोलॉजिस्ट प्रो. लॉरेंस यंग का कहना है कि एमयू वैरिएंट, मूल स्वरूप से अधिक संक्रामक हो सकता है। डॉ. यंग बताते हैं कि हम डेल्टा वैरिएंट का पीक देख चुके हैं। अब संक्रमण की रफ्तार इम्युनिटी को धोखा देकर बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के लिए नया खतरा तो नहीं
विशेषज्ञों का कहना है कि भारत डेल्टा स्वरूप से जूझ चुका है। अब अमेरिका, ब्रिटेन समेत अन्य देशों से वायरस का ये रूप भारत में दस्तक देगा तो उसकी मुश्किल बढ़ सकती है।