फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona infection spreading rapidly in Indonesia waiting to bury the dead body

इंडोनेशिया: तेजी से फैल रहा संक्रमण, मृतकों को दफनाने के लिए करना पड़ रहा इंतजार

Sun, 04 Jul 2021 06:31 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, जकार्ता
एजेंसी, जकार्ता Published by: देव कश्यप Updated Sun, 04 Jul 2021 06:31 AM IST
सार

इंडोनेशिया में टीकाकरण की धीमी रफ्तार की वजह से कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी देखी जा रही है। वहीं टीकों की आपूर्ति में कमी के साथ ही लोगों के मन में अब भी टीकों को लेकर संशय है और वे टीका नहीं लगवा रहे हैं।

विज्ञापन
Corona infection spreading rapidly in Indonesia waiting to bury the dead body
कोरोना टीकाकरण (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

इंडोनेशिया में कोरोना के बढ़ते मामलों और संक्रमण से मौत के बीच सरकार ने टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। सरकार जल्द से जल्द ज्यादा लोगों को टीका लगाने का प्रयास कर रही है। लेकिन सरकार की कोशिशों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


टीकों की आपूर्ति में कमी के साथ ही लोगों के मन में अब भी टीकों को लेकर संशय है और वे टीका नहीं लगवा रहे हैं। यहां लगातार मौत के बढ़ते आंकड़ों के चलते लोगों को अपने करीबियों को दफनाने के  लिए इंतजार करना पड़ा रहा है। देश मे बढ़ते मामलों के मद्देनजर सरकार को कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। 
विज्ञापन


इंडोनेशिया में ईद के दौरान लोगों की लापरवाही के नतीजे अब बड़े हुए संक्रमण के मामले और मौत के रूप में सामने आ रहे हैं। यहां डेल्टा वायरस तेजी से फैल रहा है। पिछले सात दिनों में रोजाना मिलने वाले 8,655 से मामलों की संख्या बढ़कर 20,690 प्रतिदिन हो गई है। रोजाना करीब 50 फीसदी सैंपल संक्रमित मिल रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन  के मुताबिक, यह संख्या भी कम बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका सबसे अधिक असर इंडोनेशिया के सर्वाधिक आबादी वाले द्वीप जावा में देखने को मिल रहा है। बढ़ते मामलों से यहां के स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ गया है। अस्पतालों में क्षमता से अधिक लोग भर्ती हैं। मरीजों के लिए तीमारदारों को खुद ऑक्सीजन का इंतजाम करना पड़ रहा है। वहीं लगातार मौत के मामलों में बढ़ोतरी से लोगों को अपने करीबियों को सुपुर्द-ए-खाक के लिए लिए भी इंतजार करना पड़ा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed