फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   corona infection spread in 31 states of China and no place for new patients in government hospitals

फिर डरा रहा कोरोना: चीन के 31 राज्यों में फैला संक्रमण, सरकारी अस्पतालों में नहीं नए मरीजों के लिए जगह, हालात बेकाबू

Fri, 01 Apr 2022 02:21 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 01 Apr 2022 02:21 AM IST
सार

चीन दुनिया के सर्वाधिक टीकाकरण वाले देशों में शामिल है। यहां 88 फीसदी लोगों को टीके की डबल डोज लग चुकी है, लेकिन बुजुर्गों यानी 60 साल से अधिक आयु के लोगों में से मात्र 52 फीसदी को ही डबल डोज लग पाई है।

विज्ञापन
corona infection spread in 31 states of China and no place for new patients in government hospitals
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

चीन में दो साल बाद पहली बार कोरोना फिर से बेकाबू होता जा रहा है। यहां संक्रमण 31 राज्यों में फैल चुका है और इसे नियंत्रित करने के लिए जिस शून्य कोविड नीति को अमल में लाया जा रहा है वह फ्लॉप साबित हो रही है। देश में कोरोना के ओमिक्रॉन स्वरूप का सर्वाधिक प्रभाव है और संक्रमितों का आंकड़ा 62,000 को पार कर चुका है। शंघाई समेत 5 बड़े शहरों में दो चरणों का लाकडाउन लगाना पड़ा है।

विज्ञापन


चीन में बढ़ते संक्रमण से हालात इतने बेकाबू हो चुके हैं कि देश के करीब 12 हजार सरकारी अस्पतालों में नए मरीजों को भर्ती करने की जगह तक नहीं बची है। चीन ने जिन शहरों में लाकडाउन लगाया है वहां पहले चरण के तहत हलचल वाले इलाकों को 5 दिनों के लिए पूरी तरह से बंद किया हुआ है। यहां सिर्फ आवश्यक सेवाएं ही चालू हैं। उसके बाद शहर के अन्य आधे हिस्से में भी इसी तरह का लॉकडाउन होगा। 
विज्ञापन


इस दौरान शंघाई के सभी 2.5 करोड़ लोगों को मेडिकल परीक्षण के लिए कहा गया है। पिछले 24 घंटे की अवधि में यहां 6,000 नए संक्रमणों की सूचना है, जो एक नया रिकॉर्ड है। साउथ मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, यह आंकड़ा एक हफ्ते पहले खोजे गए 326 मामलों की तुलना में काफी अधिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ 52 फीसदी बुजुर्गों को डबल डोज
चीन दुनिया के सर्वाधिक टीकाकरण वाले देशों में शामिल है। यहां 88 फीसदी लोगों को टीके की डबल डोज लग चुकी है, लेकिन बुजुर्गों यानी 60 साल से अधिक आयु के लोगों में से मात्र 52 फीसदी को ही डबल डोज लग पाई है। यहां सिर्फ 1.5 लाख कोरोना केस सामने आए बताए गए हैं इसलिए देश की बड़ी आबादी वायरस के संपर्क में नहीं आई है। ऐसे में इनके संक्रमित होने का खतरा सबसे ज्यादा है।


दफ्तरों में ही सो रहे बैंकिंग कर्मचारी
चीन के सबसे बड़े व्यावसायिक हब शंघाई इन दिनों पूरी तरह लाकडाउन की गिरफ्त में है। लेकिन देश की वित्तीय राजधानी होने के नाते बैंकिंग और अन्य गतिविधियां बाधित नहीं हों, इसके लिए शंघाई के लगभग 20 हजार बैंकर्स दफ्तरों में ही रह रहे हैं। उन्हें दफ्तर में ही सोने के लिए भी मजबूर होना पड़ रहा है, ताकि वे बाहर के किसी व्यक्ति के संपर्क में नहीं आ सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed