फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona Infected patients will infect by coronavirus after three months study says

कोरोना: एक बार बीमारी होने के तीन महीने बाद फिर हो सकते हैं वायरस से संक्रमित

Sat, 15 Aug 2020 10:34 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 15 Aug 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
Corona Infected patients will infect by coronavirus after three months study says
Corona medicine - फोटो : अमर उजाला

कोरोना को लेकर देश और दुनिया में लड़ाई जारी है। आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी जो रौनक हर साल देखी जाती है, वो इस साल कोविड-19 की वजह से नहीं थी। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में भी कोरोना को लेकर कई बार चर्चा की। वहीं कोरोना को लेकर रोजाना नए शोध और स्टडी सामने आ रही हैं।

विज्ञापन



जो लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं, उनके मन में सबसे बड़ा सवाल यह रहता है कि क्या उन्हें दोबारा कोरोना हो सकता है या नहीं या फिर वो अब पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हालांकि वैज्ञानिकों का मानना है कि एक बार जब किसी व्यक्ति को कोरोना हो जाता है तो उसके शरीर में एंटीबॉडी बनने लगती हैं, जिस कारण संक्रमित मरीज को कई महीनों तक दोबारा कोरोना होने की संभावना कम होती है।
विज्ञापन


हार्वर्ड विश्वविद्यालय के इम्यूनोलॉजिस्ट डॉ माइकल मीना का कहना है कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति के शरीर में इम्यून मॉलिक्यूल बनने लगते हैं, जिन्हें एंटीबॉडी कहा जाता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ये एंटीबॉडी किसी मरीज के शरीर में दो-तीन महीने तक रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि वैज्ञानिकों और जानकारों का मानना है कि कम समय में कोई एक व्यक्ति दोबारा कोरोना से संक्रमित हो जाए, ऐसी संभावना काफी कम है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि दुनिया में ऐसे मामले क्यों सामने आए जहां कम समय में किसी संक्रमित व्यक्ति को दोबारा कोरोना हो गया हो।


इसके जवाब में वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर किसी संक्रमित व्यक्ति को दोबारा कोरोना हो जाए तो इसका मतलब यह है कि वो पहले पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed