{"_id":"5fa316ec24abfc7d66195396","slug":"corona-in-world-hungarian-foreign-minister-peter-cijarto-arrives-in-thailand-corona-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाईलैंड पहुंचे हंगरी के विदेश मंत्री पीटर सिजार्टो हुए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
थाईलैंड पहुंचे हंगरी के विदेश मंत्री पीटर सिजार्टो हुए कोरोना संक्रमित
Thu, 05 Nov 2020 02:32 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, बैंकॉक
एजेंसी, बैंकॉक
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 05 Nov 2020 02:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
थाईलैंड के आधिकारिक दौरे पर पहुंचे हंगरी के विदेश मंत्री पीटर सिजार्टो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्री अनुतिन चार्नविराकुल ने बताया कि राजधानी बैंकॉक पहुंचने पर पीटर और 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों की कोरोना जांच की गई।
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट में सिर्फ हंगरी के विदेश मंत्री पीटर पॉजिटिव पाए गए, बाकी अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पीटर को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्हें विशेष विमान से वापस हंगरी भेजा जाएगा।
विज्ञापन