फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   corona hit worse in america brazil and britain coronavirus pandemic and lockdown extension

कोरोना वायरस: अमेरिका, ब्राजील और ब्रिटेन में सबसे ज्यादा मार...जनता नाराज

Tue, 26 May 2020 01:51 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 26 May 2020 01:51 PM IST
सार

  • दुनिया में अबतक करीब 60 लाख लोग कोरोना से संक्रमित
  • अमेरिका, ब्रिटेन और ब्राजील में कोरोना का प्रभाव ज्यादा
  • इन तीनों देशों में जनता ने किया सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
corona hit worse in america brazil and britain coronavirus pandemic and lockdown extension
अमेरिका, ब्राजील, ब्रिटेन में कोरोना की ज्यादा मार - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

दुनियाभर में लगभग 60 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और 3,47,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना प्रभावित टॉप पांच देशों में अमेरिका, ब्राजील, रूस, स्पेन और ब्रिटेन शामिल है। अमेरिका, ब्राजील और ब्रिटेन में बढ़ते संक्रमण और हो रही मौतों से तीनों देशों की जनता नाराज है।

विज्ञापन


अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ब्राजील में राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो और ब्रिटेन में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के खिलाफ जनता सड़कों पर उतर रही है। वहां की जनता सोशल मीडिया के जरिए गुस्सा जता रही है। किसी देश में लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन ना कराने पर नाराजगी और कहीं देश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर गुस्सा है।

विज्ञापन

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप पर भड़की जनता

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिन से गोल्फ खेल रहे हैं। ट्रंप के गोल्फ खेलने का लोगों ने जमकर विरोध किया है और गोल्फ क्लब के बाहर कुछ लोग तख्तियां लेकर खड़े थे जिसपर लिखा था कि एक लाख लोग मारे गए हैं। हमें चिंता है, क्या आपको चिंता है? 

इसपर ट्रंप ने मीडिया से कहा कि हां मुझे चिंता है इसलिए कोरोना में मारे गए लोगों की याद में मेमोरियल डे वीकेंड पर व्हाइट हाउस का झंडा आधा झुकाने का आदेश दिया था। ट्रंप ने कहा कि उन्हें विपक्ष के नेता बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं इसलिए उनके अच्छे कामों को नोटिस नहीं किया जा रहा है।

इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि अमेरिका में कोरोना के मामले कम आए हैं और मौतों की दर भी कम हो रही है। बता दें कि अबतक अमेरिका में 17 लाख लोगों से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और करीब एक लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

ब्राजील में राष्ट्रपति बोलसोनारो को जनता ने घेरा

ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो फूड और ड्रिंक की पार्टी के लिए राजधानी ब्रासिलिया से बाहर गए थे जब वह वहां लौटे तो नाराज लोगों ने उनको घेर लिया। वहां आए लोगों ने राष्ट्रपति बोलसोनारो को हत्यारा कहा। इसके बाद राष्ट्रपति के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। 

इसके अलावा राष्ट्रपति बोलसोनारो पर जनता का गुस्सा इसलिए भी है क्योंकि वह कोरोना को साधारण फ्लू बता चुके हैं। एक बार राष्ट्रपति बोलसोनारो ने यहां तक कह दिया था कि कोरोना केवल एक कल्पना है, लोगों की वायरस को लेकर चिंता नहीं करनी चाहिए।

ब्राजील में राष्ट्रपति बोलसोनारो ने सख्त लॉकडाउन का समर्थन कभी नहीं किया। वह हमेशा उन लोगों के पक्ष में रहें जो लॉकडाउन के खिलाफ सड़कों पर उतरे थे। दुनिया में दूसरे नंबर पर ब्राजील का नाम है जो कोरोना वायरस से प्रभावित है। यहां कोरोना के अबतक 3,76,000 से ज्यादा मामले आए है, जबकि 23,000 से ज्यादा मौतें हुई हैं।

विज्ञापन

ब्रिटेन में चर्च के निशाने पर बोरिस जॉनसन

ब्रिटेन में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, लॉकडाउन के नियम तोड़ने वाले अपने शीर्ष सहयोगी के बचाव करने पर घेरे गए। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के मुख्य सलाहकार डोमिनिक कमिंग्स कोरोना के लक्षणों के बावजूद अपनी पत्नी के साथ माता-पिता से मिलने डरगम गए जो लंदन से 420 किलोमीटर दूर है।

इसके खबर के बाद लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की और डोमिनिक के इस्तीफे की मांग को लेकर लंदन में प्रदर्शन होने लगे। ब्रिटेन के कई चर्च के बिशप ने भी बोरिस जॉनसन की आलोचना की। लोगों ने आरोप लगाए कि ब्रिटेन में जनता और प्रधानमंत्री के करीबी के लिए लॉकडाउन के नियम अलग हैं। 

इधर, प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि वह डोमिनिक कमिंग्स को नहीं हटाएंगे क्योंकि उन्होंने लॉकडाउन का एक भी नियम नहीं तोड़ा है। ब्रिटेन में अबतक 2,61,184 लोग कोरोना से संक्रमित हैं और करीब 37,000 लोगों की मौत हो चुकी है।

ऑस्ट्रिया में कर्फ्यू तोड़ने पर राष्ट्रपति ने मांगी माफी

ऑस्ट्रिया में कोरोना को काबू करने के लिए लगाए गए कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर राष्ट्रपति एलेक्जेंडर बेलेन ने जनता से माफी मांगी है। ऑस्ट्रिया में रात 11 बजे से सुबह तक कर्फ्यू लगे रहने का एलान किया गया है लेकिन बेलेन रात 11 बजे के बाद एक रेस्तरां में थे। 

इस पर राष्ट्रपति एलेक्जेंडर बेलेन ने कहा कि वो कर्फ्यू के बाद पहली बार रेस्तरां गए थे इसलिए समय का ध्यान नहीं रहा। वो इसके लिए माफी चाहते हैं। ऑस्ट्रिया में कोरोना के अबतक 16,539 मामले आए हैं जबकि 641 लोगों की मौत हो चुकी है।

कनाडा में टोरंटो के मेयर ने मानी गलती

कनाडा में टोरंटो के मेयर जॉन टोरी ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने पर जनता से खेद जताया है। टोरंटो के ट्रिनिटी बेलवुड्स पार्क में हजारों लोग सैर के लिए पहुंच गए थे जिसमें मेयर टोरी भी थे। इस पर टोरी ने कहा है कि वह पार्क में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर पाए इसलिए वह जनता से माफी मांगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed