फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Contribution of Indian soldiers in World War I will exhibited new initiative of National Army Museum london

London: प्रथम विश्व युद्ध में भारतीय सैनिकों के योगदान की होगी प्रदर्शनी, नेशनल आर्मी म्यूजियम की नई पहल

Wed, 23 Aug 2023 03:54 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 23 Aug 2023 03:54 AM IST
सार

प्रदर्शनी में लिखा है कि विश्व युद्ध के दौरान पश्चिमी मोर्चे पर और 1918 में फिलिस्तीन अभियान के दौरान शाही रिजर्व के रूप में भारतीय सेना की मुख्य भूमिका रही। भारत के लगभग 1.4 मिलियन सैनिक युद्ध में शामिल हुए।

विज्ञापन
Contribution of Indian soldiers in World War I will exhibited new initiative of National Army Museum london
प्रथम विश्व युद्ध के दौरान भारतीय सेना। - फोटो : Social Media

विस्तार

इंग्लैंड के नेशनल आर्मी म्यूजियम में नई प्रदर्शनी की शुरुआत हुई है, जिसमें प्रथम विश्व युद्ध के दौरान भारतीय सेना के योगदान को दर्शाया गया है। नेशनल आर्मी म्यूजियम इंग्लैंड के लंदन में स्थित है। संग्राहालय में तस्वीरों, कलाकृति, चित्रों, दस्तावेजों और पदकों के माध्यम से भारतीय सेना की वीर गाथा बताई गई है।

विज्ञापन

विदेशी मीडिया के अनुसार, नई दिल्ली में यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया के साथ साझेदारी में बनाया गया है। प्रदर्शनी में लिखा है कि विश्व युद्ध के दौरान पश्चिमी मोर्चे पर और 1918 में फिलिस्तीन अभियान के दौरान शाही रिजर्व के रूप में भारतीय सेना की मुख्य भूमिका रही। भारत के लगभग 1.4 मिलियन सैनिक युद्ध में शामिल हुए। 1915 में भारतीय कोर ने न्यूवे चैपल इसके बाद सेकेंड वाईप्रेस और लूज का युद्ध लड़ा। बता दें, प्रदर्शनी निशुल्क है। 

विज्ञापन

प्रदर्शनी में इस बात पर जोर दिया गया है कि कैसे मेसोपोटामिया ब्रिटिश भारतीय सेना का मुख्य कमांड रहा। इस दौरान भारत की ओर से बल का तीन चौथाई, जहाज का तीन चौथाई और संपूर्ण रेलवे सामाग्री और कार्मिक उपलब्ध कराए गए। 1915 में इसका मुख्य उद्देश्य था कि बसरा सहित आसपास के इलाकों के तेल की आपूर्ति को सुरक्षित किया जाए, जो उम्मीद से कम लागत में हासिल किया गया। 1917 के अंत में फिलीस्तीन में ब्रिटिश सेना की इकाइयों को पश्चिम मोर्चे पर वापस भेज दिया गया था। इसके बाद भारतीय सेना ने यहां मोर्चा संभाल लिया था। इसके इतिहास में भारतीयकरण कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed