US: अमेरिका में एक और भारतवंशी की मौत, कार हादसे में गई महिला की जान; शव को वापस लाने की कोशिशें जारी
New York: अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में एक कार हादसे में भारतीय मूल की महिला की मौत हो गई। पार्थिव शरीर को भारत लाने की तैयारियां हो रही हैं।
विस्तार
अमेरिका में भारतीय मूल की 21 वर्षीय महिला की मौत हो गई। न्यूयॉर्क स्थिक भारतीय वाणिज्य दूतावास ने एक्स पर बताया कि पेंसिल्वेनिया में हुए कार हादसे में भारतीय मूल की महिला अर्शिया जोशी की मौत हो गई। दूतावास द्वारा अर्शिया जोशी के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई है।
कार दुर्घटना में हुई मौत
वाणिज्य दूतावास ने बताया कि वह लगातार अर्शिया जोशी के परिवार और स्थानीय नेताओं के संपर्क में है। दूतावास द्वारा अर्शिया के पार्थिव शरीर को भारत वापस लाने के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया है। एक्स पर की गई पोस्ट में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने बताया कि 21 मार्च को पेंसिल्वेनिया में एक दुखद कार दुर्घटना हुई, जिसमें अर्शिया जोशी की मौत हो गई। अर्शिया के परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदना है, उनकी आत्मा को शांति मिले। आगे लिखा है कि आर्शिया के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।
Our deepest condolences to the family of Ms Arshia Joshi, a young professional, who lost her life in a tragic car accident in Pennsylvania on March 21. May her soul rest in eternal peace. @IndiainNewYork is in touch with Ms Joshi’s family and local community leaders. Extending…
— India in New York (@IndiainNewYork) March 24, 2024
साल 2024 में अब तक आठ भारतीयों की मौत
इस साल यानी 2024 में अमेरिका में आठ भारतीय और भारतीय मूल के लोगों की मौत हो चुकी है। उधर भारतवंशियों पर लगातार हमले की घटनाएं भी सामने आई हैं। इस वजह से वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों में डर का माहौल है।
- मार्च 2024 में वॉशिंगटन विश्वविद्यालय के छात्र और कुचुपुड़ी डांसर अमरनाथ घोष को सेंट लुइस में गोली मार दी गई थी। पश्चिम बंगाल के रहने वाले अमरनाथ घोष साल 2023 में अमेरिका चले गए थे। घोष के शरीर पर कई गोलियां दागी गई थी, जिस वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
- 5 फरवरी 2024 को भारतीय मूल के छात्र समीर कामथ का शव इंडियाना क्षेत्र में मिला था। समीर कामथ पर्ड्यू विश्वविद्यालय के छात्र थे।
- 2 फरवरी 2024 को वाशिंगटन में एक रेस्तरां के बाहर भारतीय मूल के आईटी एग्जीक्यूटिव विवेक तनेजा पर हमला हुआ था। इस हमले में उनकी मौत हो गई थी।
- इसी साल जनवरी महीने में ओहायो में लिंडनर स्कूल ऑफ बिजनेस के छात्र श्रेयस रेड्डी का शव मिला था।
- जनवरी के महीने में ही पर्ड्यू विश्वविद्यालय के छात्र नील आचार्य के लापता होने की खबर सामने आई थी। इसके बाद नील की मौत की पुष्टि हो गई थी।
- फरवरी में अमेरिका में एक और भारतीय मूल के छात्र की मौत हो गई थी। छात्र का नाम अकुल धवन था और वो इलिनोइस विश्वविद्यालय अर्बाना-शैंपेन के छात्र
- 18 मार्च को अभिजीत पारुचुरु की मौत की खबर सामने आई है। उन पर किसी तरह के हमले की पुष्टि नहीं हुई ।
- अब पेंसिल्वेनिया में हुए कार हादसे में 21 वर्षीय अर्शिया जोशी की मौत की खबर सामने आई है।