फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Congress leader Rahul Gandhi reached Nepal on a private tour

यात्रा: नेपाल की निजी यात्रा पर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, शादी में हो सकते हैं शामिल

Mon, 02 May 2022 11:10 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 02 May 2022 11:10 PM IST
सार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नेपाल की अपनी दोस्त सुम्निमा उदास के विवाह में शामिल होने के लिए काठमांडू में हैं। सुम्निमा के पिता भीम उदास ने कहा, ‘‘हमने राहुल गांधी को मेरी बेटी की शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया था।’’

विज्ञापन
Congress leader Rahul Gandhi reached Nepal on a private tour
राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पांच दिवसीय निजी यात्रा पर नेपाल पहुंचे हैं। राहुल गांधी सोमवार की शाम को त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे । वह नेपाल के अपने प्रवास के दौरान कुछ पर्यटन स्थलों का दौरा कर सकते हैं।

विज्ञापन


समाचारपत्र ‘द काठमांडू पोस्ट’ के मुताबिक, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नेपाल की अपनी दोस्त सुम्निमा उदास के विवाह में शामिल होने के लिए काठमांडू में हैं। सुम्निमा के पिता भीम उदास ने कहा, ‘‘हमने राहुल गांधी को मेरी बेटी की शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया था।’’
विज्ञापन


समाचार पत्र की खबर के अनुसार, ‘सीएनएन’ की पूर्व संवाददाता सुम्निमा का विवाह नीमा मार्टिन शेरपा से हो रहा है। दुल्हन के पिता भीम ने बताया कि विवाह समारोह मंगलवार को होना है। 5 मई को बौद्ध स्थित हयात रीजेंसी होटल में एक रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। समाचारपत्र की खबर के अनुसार, कुछ अन्य अतिमहत्वपूर्ण भारतीय हस्तियां भी विवाह के लिए पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाचारपत्र के अनुसार, इससे पहले राहुल गांधी अगस्त 2018 में, कैलाश मानसरोवर जाने के लिए काठमांडू आये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed