फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Congo Attack Major Islamic terrorist attack many people killed North Kivu taken hostage

Congo Attack: कांगो में हुआ बड़ा इस्लामिक आतंकी हमला, नॉर्थ किवु इलाके में 30 लोगों की हत्या; 100 बंधक बनाए गए

Sat, 16 Aug 2025 11:04 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, किंशासा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, किंशासा Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sat, 16 Aug 2025 11:04 PM IST
सार

कांगो के नॉर्थ किवु प्रांत में संदिग्ध इस्लामिक आतंकियों ने बापेरे गांव में हमला कर कम से कम 30 लोगों की हत्या कर दी और करीब 100 लोगों को बंधक बना लिया। पीड़ितों की हत्या चाकुओं और मचेटियों से की गई। हमले के पीछे एडीएफ संगठन का हाथ माना जा रहा है। यह हमला कांगो के जटिल सुरक्षा हालात को और गंभीर बना रहा है, जहां सरकार पहले से ही कई विद्रोही गुटों से जूझ रही है।

विज्ञापन
Congo Attack Major Islamic terrorist attack many people killed North Kivu taken hostage
कांगो में M23 विद्रोही - फोटो : ANI

विस्तार

कांगो के नॉर्थ किवु इलाके में संदिग्ध इस्लामिक आतंकियों ने बड़ी हिंसा को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक, बापेरे गांव में बुधवार से शुक्रवार तक हुए हमलों में कम से कम 30 लोगों की हत्या कर दी गई है। वहीं, करीब 100 लोगों को बंधक बना लिया गया है। स्थानीय सेना और प्रशासन ने इस घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन


लुबेरो इलाके के सैन्य प्रशासक कर्नल एलेन किवावा ने बताया कि आतंकियों ने लोगों पर धारदार हथियारों से हमला किया। कई घरों को भी जला दिया गया। नागरिक समाज संगठन के नेता सैमुअल कहेनी ने कहा कि अधिकांश लोगों की हत्या चाकुओं और मचेटियों से की गई। यह हमला पिछले महीने इतुरी प्रांत में हुए हमले जैसा ही है, जिसमें करीब 40 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन


एडीएफ संगठन पर शक
हमलों के पीछे इस्लामिक स्टेट से जुड़े एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्स (एडीएफ) का हाथ बताया जा रहा है। एडीएफ की जड़ें पड़ोसी देश युगांडा में हैं और यह संगठन लंबे समय से कांगो और युगांडा की सीमा पर सक्रिय है। हालांकि दोनों देशों ने संयुक्त सैन्य अभियान चलाया है, लेकिन इसके बावजूद पिछले कुछ महीनों में एडीएफ के हमले और भी ज्यादा बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- वोट चोरी के आरोपों पर चुनाव आयोग बोला- राजनीतिक दलों ने सही समय पर मतदाता सूची की जांच नहीं की


कांगो की सुरक्षा चुनौती
कांगो के पूर्वी इलाकों में हालात बेहद जटिल बने हुए हैं। यहां एडीएफ के अलावा दर्जनों अन्य सशस्त्र गुट सक्रिय हैं। इसके साथ ही कांगो सरकार एम23 विद्रोही संगठन से भी जूझ रही है, जिसने गोमा सहित कई महत्वपूर्ण शहरों पर कब्जा कर लिया है। लगातार हो रहे हमलों ने आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें- NCERT के विशेष मॉड्यूल पर विवाद: किसे बताया गया विभाजन का जिम्मेदार, गांधी-पटेल के बारे में क्या लिखा; विरोध क्यों?

नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
लुबेरो के सैन्य प्रशासक ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें। उन्होंने कहा कि हम सभी को चौकन्ना रहना होगा और आतंकियों की हर हरकत पर नजर रखनी होगी। प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया है कि बंधकों को छुड़ाने और इलाके में शांति बहाल करने के लिए प्रयास जारी हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed