फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Confusion in Imran Khan party over his reported plan not to contest as Chairman

Pakistan: इमरान खान के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने पर रार, PTI के नेता का बयान पार्टी के लिए बना सिरदर्द

Wed, 29 Nov 2023 03:52 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 29 Nov 2023 03:52 PM IST
सार

तहरीक-ए-इंसाफ के वरिष्ठ नेता शेर अफजल मारवात के एक बयान ने पार्टी के भीतर राजनीतिक हलचल मच गई है। उन्होंने कहा, इमरान खान अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि पार्टी ने उनके बयान से किनारा किया।

विज्ञापन
Confusion in Imran Khan party over his reported plan not to contest as Chairman
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर राजनीतिक गलियारों में तमाम अटकलें लगाई जा रही है। उन्हीं की पार्टी के वरिष्ठ नेता के एक बयान ने हलचल मचा दी है। पार्टी नेता ने कहा कि पार्टी के अंदर होने वाले अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए इमरान खान चुनाव नहीं लडेंगे। इस बयान के बाद पार्टी के भीतर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि वरिष्ठ नेता के बयान से तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने भी किनारा कर लिया है। 
विज्ञापन


वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीटीआई के अध्यक्ष पद के लिए गोहर खान उम्मीदवार हो सकती है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेर अफजल मारवात ने मंगलवार को कहा, पार्टी आंतरिक चुनावों की ओर बढ़ रही है। इमरान खान अभी रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद है। मारवात के बयान के बावजूद पीटीआई ने दावा किया कि इमरान खान की अपने पद हटने की कोई मंशा नहीं है। 
विज्ञापन


बता दें आठ फरवरी को पाकिस्तान में आम चुनाव है। इससे पहले अपने चुनाव चिन्ह बल्ले को बरकार रखने के लिए चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित 20 दिन की समय सीमा के भीतर पार्टी के अंदर चुनाव कराने की तैयारी है। पीटीआई ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए तमाम अटकलों पर विराम लगाया है। जिसमें कहा गया कि पार्टी के भीतर चुनाव कराने के संबंध में सभी मुद्दों पर चर्चा चल रही है। हालांकि इससे पूर्व पार्टी के कई नेताओं ने भी पुष्टि की थी की इमरान खान पार्टी के भीतर हो रहे चुनाव में प्रतिभाग नहीं करेंगे। जिसकी अंतिम घोषणा बाद में की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी द्वारा तमाम बयानों को खारिज करने के बाद भी वरिष्ठ नेता मारवत अपनी बात पर अड़े हुए हैं। उन्होंने पोस्ट लिखते हुए कहा,' पार्टी में होने वाले चुनाव के बारे में जो भी मैंने कहा वह सब सही है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, यदि यह सच है तो यह घटनाक्रम पार्टी के गठन के बाद से प्रमुख पद पर इमरान खान के कार्यकाल का अंत होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed