{"_id":"60a6ba8052b48446325d2735","slug":"conflict-in-israel-and-gaza-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्राइल-गाजा संघर्ष: युद्धविराम की वैश्विक अपील पर भी हमले जारी, कई घर क्षतिग्रस्त","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इस्राइल-गाजा संघर्ष: युद्धविराम की वैश्विक अपील पर भी हमले जारी, कई घर क्षतिग्रस्त
Fri, 21 May 2021 01:07 AM IST
Jeet Kumar
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, गाजा सिटी/ब्रुसेल्स/वाशिंगटन।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, गाजा सिटी/ब्रुसेल्स/वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 21 May 2021 01:07 AM IST
सार
इस्राइल ने बृहस्पतिवार तड़के गाजा पट्टी पर संघर्ष विराम के अमेरिकी दबाव को दरकिनार करते हुए नए हवाई हमले शुरू कर दिए। इनमें एक फलस्तीनी की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
गाजा में इस्राइल का हवाई हमला
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजा में 10 दिन से जारी इस्राइल-हमास संघर्ष खत्म करने का वैश्विक दबाव बढ़ गया है। यूरोप ने युद्धविराम के लिए इस्राइल पर दबाव बढ़ाया है जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने 3 दिन में दूसरी बार इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से अगले 24 घंटे में टकराव रोकने की उम्मीद जताई। लेकिन नेतन्याहू इसके लिए तैयार नहीं दिखे और बृहस्पतिवार को भी गाजा पर हमले जारी रहे।
विज्ञापन
इस दौरान गाजा के मध्य शहर दीर अल-बाला, दक्षिणी शहर खान यूनिस व गाजा के वाणिज्यिक मार्ग अल-सफ्तावी स्ट्रीट पर भी कई हवाई हमले हुए। स्राइली सेना ने हमास आतकी कमांडरों के चार घरों को निशाना बनाया। हमलों में अल-खोजंदर में सो रहे 11 लोग घायल हो गए। नेतन्याहू ने बाइडन के समर्थन की सराहना करते हुए इस्राइलियों को सुरक्षा देने के लिए आगे बढ़ने की बात कही।
विज्ञापन
उधर, राष्ट्रपति बाइडन पर उनकी ही पार्टी के वामपंथियों और यूरोप में मुस्लिम प्रवासियों व आतंकवाद की आशंका के चलते गाजा में संघर्ष विराम को लेकर सियासी दबाव बढ़ गया है। यह भी आशंका है कि कहीं मध्य-पूर्व के देश भी युद्ध में न कूद पड़ें।
विज्ञापन
संघर्ष विराम के लिए 24 घंटे अहम
अमेरिका और यूरोप, फ्रांस और जर्मनी द्वारा इस्राइल पर संघर्ष विराम का दबाव बढ़ने के बाद इस पूरी प्रक्रिया से परिचित एक वरिष्ठ इस्राइली अधिकारी ने कहा है कि इस्राइल-हमास जंग अगले दो दिनों के भीतर किसी समझौते पर पहुंच सकती है।
दो अन्य लोगों ने भी इसकी तस्दीक की। युद्ध विराम में हमास के वरिष्ठ सदस्यों को मारने की इस्राइली कोशिशों को रोकना और हमास का इस्राइल पर रॉकेट हमला बंद करना शामिल होगा।
उधर, हमास नेता मूस अबू मारजोक ने सीएनएन से बातचीत में कहा है कि अगले 24 घंटे में युद्धविराम का एलान संभव है। हालांकि इस्राइल ने इस पर अब तक आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
इस्राइल बोला- बीमारी का इलाज करना है, मरहम पट्टी नहीं
इस्राइल और फलस्तीनी हथियारबंद इस्लामी आतंकी संगठन ‘हमास’ में युद्धविराम की कोशिशों के बीच अमेरिका में इस्राइल के राजदूत गिलैड अर्दान ने तनाव बढ़ाने वाला बयान दिया है।
उन्होंने सीबीएस रेडियो को दिए एक इंटरव्यू में कहा, यह युद्ध फलस्तीनियों से नहीं, सिर्फ इस्राइल और आतंकी संगठन हमास के बीच है। उन्होंने कहा, हम यह टकराव नहीं चाहते लेकिन हमास हिंसा भड़काने को लेकर प्रतिबद्ध है। ऐसे में हम आतंकी ठिकाने नष्ट कर रहे हैं। जाहिर है हम बीमारी से मुक्ति की ओर देख रहे हैं न कि मरहम पट्टी तक रुकना चाहते हैं।
पांच दिन में बेअसर किया हमास की आतंकी सुरंगों का नेटवर्क
इस्राइली रक्षा बल (आईडीएफ) का दावा है कि उसने गाजा पट्टी में हमास की आतंकी सुरंगों का नेटवर्क बेअसर कर दिया है। आईडीएफ ने ट्वीट किया कि हमास ने पिछले दशक में मेट्रो आतंकी सुरंग नेटवर्क का निर्माण किया था, लेकिन हमने इसे सिर्फ पिछले पांच दिनों में बेअसर कर दिया है।
बता दें कि आईडीएफ ने गाजा पट्टी में रात भर कई हमले करके हमास के विशाल सुरंग नेटवर्क के खिलाफ अभियान चलाया।