{"_id":"6070bb548ebc3ec4965b378e","slug":"compete-with-china-two-us-senators-a-bill-introduced-in-us-parliament-on-relations-with-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन से मुकाबला: भारत से रिश्तों को लेकर अमेरिका की संसद में विधेयक पेश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन से मुकाबला: भारत से रिश्तों को लेकर अमेरिका की संसद में विधेयक पेश
Sat, 10 Apr 2021 02:08 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 10 Apr 2021 02:08 AM IST
सार
- विधेयक में चीन से प्रतिस्पर्धा के लिए क्वाड पहल को प्रोत्साहन देने और भारत-अमेरिका की द्विपक्षीय एवं क्षेत्रीय भागीदारी को प्रगाढ़ करने की बात कही गई है
विज्ञापन
भारत-अमेरिका के रिश्ते
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के दो प्रभावशाली सीनेटरों ने एक प्रमुख द्विदलीय व्यापक विधेयक संसद में पेश किया है। इसमें चीन से प्रतिस्पर्धा के लिए देश की क्षमता को बढ़ाने, क्वाड पहल को प्रोत्साहन देने और भारत-अमेरिका की द्विपक्षीय एवं क्षेत्रीय भागीदारी को प्रगाढ़ करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
सांसद एवं सीनेट की प्रभावशाली विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष रॉबर्ट मेनेंडेज ने कहा कि विधेयक ‘स्ट्रैटजिक कॉम्पिटिशन एक्ट ऑफ 2021’ अमेरिका की राष्ट्रीय एवं आर्थिक सुरक्षा को लेकर चीन द्वारा पैदा की गई चुनौतियों से मुकाबला करने के लिए हिंद-प्रशांत रणनीति के तहत देश के सभी सामरिक, आर्थिक और राजनयिक नीति को समाहित करेगा।
विज्ञापन
प्रभावशाली सीनेटर रॉबर्ट मेनेंडेज ने जिम रिस्च के साथ रखा 280 पेजों वाला बिल
मेनेंडेज ने रैंकिंग सदस्य जिम रिस्च के साथ 280 पेजों वाला अधिनियम पेश किया है। सीनेट की विदेश मामलों की समिति इस विधेयक पर चर्चा करने वाली है और 14 अप्रैल को मतदान होगा जिसके बाद इसे सीनेट भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
मेनेंडेज ने कहा कि यह विधेयक इस बात को स्वीकारता है कि मौजूदा समय एक एकीकृत और सामरिक प्रतिक्रिया देने का है ताकि अमेरिकी नेतृत्व को फिर से उभारा जाए। साथ ही चीन से प्रतिस्पर्धा के लिए निवेश किया जाए।