{"_id":"5ce336b7bdec22076759f369","slug":"comedian-volodymyr-zelensky-sworn-in-as-president-of-ukraine","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉमेडियन जेलेंस्की ने यूक्रेन के राष्ट्रपति पद की ली शपथ, संघर्ष रोकना प्राथमिकता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कॉमेडियन जेलेंस्की ने यूक्रेन के राष्ट्रपति पद की ली शपथ, संघर्ष रोकना प्राथमिकता
Tue, 21 May 2019 04:52 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 21 May 2019 04:52 AM IST
विज्ञापन
वोलोदिमीर जेलेंस्की (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉमेडियन वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को यूक्रेन के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। जेलेंस्की ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि देश के पूर्व हिस्से में रूस समर्थित विद्रोहियों के साथ संघर्ष समाप्त करना उनकी शीर्ष प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
जेलेंस्की को इसके पहले राजनीति का कोई अनुभव नहीं रहा, लेकिन उन्होंने पिछले महीने हुए राष्ट्रपति चुनाव में भारी जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा, ‘हमें फुटबाल में आइसलैंडर बनना है, अपनी धरती को बचाने के लिए इजरायली और प्रौद्योगिकी के मामले में जापानी बनना है।’ रूस का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि यूक्रेन के लोगों को आपस में खुशी के साथ रहने के लिए स्विट्जरलैंड भी बनना है, भले ही मतभेद क्यों न हों।
विज्ञापन
जेलेंस्की ने रूस समर्थित विद्रोहियों के नियंत्रण वाले पूर्वी क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि हमारा पहला काम डोनबास में संघर्ष विराम हासिल करना है। शपथ ग्रहण समारोह में जेलेंस्की को राष्ट्रपति पद के स्वर्ण प्रतीक दिए गए, जिसमें एक राज दंड भी शामिल है, जिसे उन्होंने एक विजय सैल्यूट के दौरान हाथ में ऊंचा उठा रखा था। पारंपरिक परिधान में एक गायक मंडली ने उनके स्वागत में देशभक्ति गीत गाए। चुनाव में पूर्व टीवी अभिनेता ने राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको को पराजित किया, जो 2014 से सत्ता पर काबिज थे। जेलेंस्की ने भ्रष्टाचार से निपटने का वादा किया है, लेकिन 21 अप्रैल को भारी जीत दर्ज कराने के बाद से उन्होंने अपनी योजना के बारे में बहुत ज्यादा नहीं कहा है।
विज्ञापन
जेलेंस्की को बधाई नहीं देंगे राष्ट्रपति पुतिन : रूस
इस बीच, रूस ने कहा कि राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन की यूक्रेन के नए राष्ट्रपति जेलेंस्की को बधाई देने की कोई योजना नहीं है। क्रेमलिन के प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी। रूस के सरकारी टेलीविजन ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में किसी भी रूसी अधिकारी को आमंत्रित नहीं किया गया था।