फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   colombia mudslide killed 34 after busy road hit by mud mountain

Colombia: व्यस्त सड़क पर गिरा पहाड़, मलबे में दबने से 34 लोगों की मौत, वीडियो में देखिए कैसे दबे पांव आई मौत

Sun, 14 Jan 2024 09:26 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 14 Jan 2024 09:26 AM IST
सार

कोलंबिया के नेशनल डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट ने शुरुआत में बयान जारी कर 18 लोगों की मौत की जानकारी दी थी, लेकिन फिलहाल मृतकों का आंकड़ा 34 तक पहुंच गया है। 

विज्ञापन
colombia mudslide killed 34 after busy road hit by mud mountain
कोलंबिया में भूस्खलन से 34 की मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में भूस्खलन होने से 34 लोगों की मौत की खबर है। भूस्खलन कोलंबिया के पहाड़ी इलाके में हुआ, जब कुदिबो और मेडेलिन शहरों को जोड़ने वाली व्यस्त सड़क पर भरभराकर मिट्टी का पहाड़ गिर गया। घटना शुक्रवार की है। कोलंबिया के नेशनल डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट ने शुरुआत में बयान जारी कर 18 लोगों की मौत की जानकारी दी थी, लेकिन फिलहाल मृतकों का आंकड़ा 34 तक पहुंच गया है। 
विज्ञापन


मृतकों में कई बच्चे भी शामिल
भूस्खलन में कई लोग घायल भी हुए हैं। मृतकों में से 17 शवों की पहचान हो चुकी है और 17 की पहचान अभी करनी बाकी है। कोलंबिया के उपराष्ट्रपति फ्रांसिया मार्केज ने सोशल मीडिया पर साझा किए एक पोस्ट में बताया कि हादसे की जगह अभी भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं, लेकिन उनकी संख्या का खुलासा नहीं किया गया है। अभी तक भूस्खलन की वजह का पता नहीं चला है, लेकिन हादसे वाली जगह हाल ही में भारी बारिश हुई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि बारिश की वजह से ही भूस्खलन हुआ। अभी भी वहां बारिश हो रही है, जिसकी वजह से राहत और बचाव कार्य में भी परेशानी हुई। 
विज्ञापन

 

कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्ताव पेत्रो ने घटना पर दुख जताया और इसे त्रासदी करार दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि सड़क पर वाहनों का काफिला मौजूद है, लेकिन अचानक से पूरा पहाड़ भरभराकर गिर गया। इसके मलबे में कई गाड़ियां दब  गईं और बड़ी संख्या में जान चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed