फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Clouds of war deepen: Embassy of India in Kyiv asks Indians to leave Ukraine temporarily

गहराए युद्ध के बादल: भारतीयों को यूक्रेन छोड़ने का निर्देश, कीव में दूतावास का संदेश

Tue, 15 Feb 2022 12:15 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव/नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 15 Feb 2022 12:15 PM IST
सार

यूक्रेन की राजधानी कीव में भारतीय दूतावास ने मंगलवार को यह निर्देश दिए। दूतावास ने कहा कि मौजूदा अनिश्चिततापूर्ण स्थिति को देखते हुए भारतीय अस्थाई रूप से यूक्रेन छोड़ दें।
 

विज्ञापन
Clouds of war deepen: Embassy of India in Kyiv asks Indians to leave Ukraine temporarily
यूक्रेन और रूस के बीच तनाव - फोटो : Agency

विस्तार

रूस व यूक्रेन के बीच गहराती जंग की आशंका के बीच कीव स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीयों, खासकर विद्यार्थियों को देश छोड़ने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन

 

यूक्रेन की राजधानी कीव में भारतीय दूतावास ने मंगलवार को यह निर्देश दिए। दूतावास ने कहा कि मौजूदा अनिश्चिततापूर्ण स्थिति को देखते हुए भारतीय, खासकर विद्यार्थी, जिनका यहां रहना जरूरी नहीं है, अस्थाई रूप से यूक्रेन छोड़ दें। दूतावास ने सभी भारतीयों से यह भी कहा कि वे यूक्रेन में सभी गैर जरूरी यात्राएं टालें।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दूतावास के संपर्क में रहें भारतीय

दूतावास ने यूक्रेन में मौजूद भारतीयों से कहा है कि वे कीव दूतावास के संपर्क में रहें, ताकि जब भी जरूरत हो उन तक पहुंच सकें। दिशा-निर्देशों में यह भी कहा गया है कि दूतावास लगातार सामान्य रूप से कामकाज जारी रखेगा और यूक्रेन में रह रहे भारतीयों को सारी सेवाएं प्रदान करेगा। इससे पहले 26 जनवरी को भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में रहने वाले सभी भारतीयों से कहा था कि वे पंजीयन करा लें, ताकि उन्हें कोई भी सूचना तेजी से पहुंचाई जा सके। 


यूक्रेन को लेकर हाल के महीनों में तनाव बढ़ गया है। रूस और नाटो ने एक-दूसरे पर रूसी-यूक्रेन सीमा पर भारी सैन्य जमावड़े का आरोप लगाया। उधर, अमेरिका और यूक्रेन ने रूस पर आक्रमण की तैयारी करने का आरोप लगाया है। हालांकि मास्को ने इस आरोप का खंडन किया है। रूस ने कहा है कि उसका किसी देश पर हमले का कोई इरादा नहीं है।

तनाव घटाने में भारत समेत कोई भी देश करे मदद : अमेरिका
इससे पहले व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने कहा था कि रूस-यूक्रेन तनाव घटाने के लिए अमेरिका भारत समेत किसी भी देश की भूमिका का स्वागत करेगा। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जेन साकी ने कहा, 'हम निश्चित रूप से तनाव कम करने के किसी भी प्रयास का स्वागत करते हैं। हम कई सहयोगियों और भागीदारों के संपर्क में हैं, लेकिन इस बारे में भारतीय अधिकारियों से बातचीत का कोई खास ब्योरा नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed