फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Climate Emergency in Ireland after Britain

ब्रिटेन के बाद आयरलैंड में लगा जलवायु आपातकाल

Sat, 11 May 2019 11:20 PM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, डबलिन
एजेंसी, डबलिन Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 11 May 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
Climate Emergency in Ireland after Britain
जलवायु परिवर्तन - फोटो : file photo
ब्रिटेन के बाद आयरलैंड की संसद ने जलवायु आपातकाल घोषित कर राष्ट्र को ऐसा कदम उठाने वाला दुनिया का दूसरा देश बना दिया है। संसदीय रिपोर्ट में एक संशोधन करके जलवायु आपातकाल घोषित किया गया। पर्यावरण को लेकर अभियान चलाने वाली स्वीडन की किशोरी ग्रेटा थुनबर्ग ने संसद से अपील की कि किस तरह से जांच कर आयरिश सरकार जैव विविधता को नुकसान के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया सुधार सकती है। यह संशोधन बिना मतदान के स्वीकार कर लिया गया। आयरिश ग्रीन पार्टी के नेता और संसद में यह संशोधन पेश करने वाले इमॉन रॉयन ने इस निर्णय को ऐतिहासिक करार दिया।
विज्ञापन


16 वर्षीय कार्यकर्ता थुनबर्ग पूरे यूरोप में एक अभियान चला रही हैं और वह हरित आंदोलन को लेकर मुखर हस्तियों में शुमार हो गईं हैं। उन्होंने दूसरे देशों से भी इसका अनुसरण करने का आग्रह किया है। ब्रिटेन को विश्व में ऐसा पहला देश होने का गौरव हासिल है जिसने जलवायु आपातकाल घोषित किया। उसने एक मई को सांकेतिक तौर पर यह प्रस्ताव पारित किया। 
विज्ञापन


ब्रिटेन ने यह कदम लंदन में हुए आंदोलन के बाद उठाया। यह आंदोलन एक्सटिंशन रिबेलियन इनवायरनमेंटल कैम्पेन समूह ने चलाया था। इस समूह का लक्ष्य 2025 तक हरित गैसों के उत्सर्जन की सीमा शून्य पर लाने और जैवविविधता के नुकसान को समाप्त करना है। इस पहल को विशव स्तर पर वाम झुकाव वाले दलों का समर्थन हासिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed