फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Clear We Have Entered Recession That Will Be Worse Than 2009 says IMF Chief Kristalina Georgieva

कोरोना वायरस की वजह से दुनिया मंदी में प्रवेश कर गई है: आईएमएफ प्रमुख

Fri, 27 Mar 2020 10:39 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 27 Mar 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Clear We Have Entered Recession That Will Be Worse Than 2009 says IMF Chief Kristalina Georgieva
क्रिस्टालिना जॉर्जीवा - फोटो : PTI

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष की प्रमुख किस्टलीना जॉर्जीवा ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी से वैश्विक अर्थव्यवस्था मंदी की ओर बढ़ रही है और विकासशील देशों की मदद के लिए बड़े पैमाने पर वित्त पोषण की जरूरत होगी।

विज्ञापन


उन्होंने ऑनलाइन संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि यह साफ है कि हम मंदी में प्रवेश कर रहे हैं। मौजूदा स्थिति 2009 में वैश्विक वित्तीय संकट से ज्यादा खराब है। 
विज्ञापन


जॉर्जीवा ने कहा कि दुनिया भर में आर्थिक गतिविधियां अचानक से ठप होने के साथ उभरते बाजारों को 2,500 अरब डॉलर के वित्त पोषण की जरूरत होगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि हमारा मानना है कि यह आंकड़ा कम है। अबतक 80 से अधिक देशों ने मुद्राकोष से आपात सहायता का आग्रह किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब हो कि दुनिया भर में कोविड-19 के मामले 5,30,000 से ज्यादा हो गए हैं और 24,000 से ज्यादा लोग इस बीमारी के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। ईरान में मृतकों की संख्या 2,378 पहुंची। सिंगापुर के पीएम ने कहा है कि वह अर्थव्यवस्था में स्थिरता लाने के लिए उपाय करेंगे। 

वही समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, इटली में लगातार कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जी रहा है। एक दिन में 1000 लोगों के मौत की खबर है, जो एक रिकॉर्ड है। एएफपी के मुताबिक यूरोप में कोरोना के रिकॉर्ड तीन लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

अमेरिकी विमान वाहक जहाज पर कोराना वायरस मामले बढ़े 

प्रशांत महासागर में अमेरिका के विमान वाहक पोत थियोडोर रूजवेल्ट पर कोरोना वायरस के मामले बढ़कर कम से कम 23 तक पहुंच जाने के बाद प्रशासन बंदरगाह पर पूरे चालक दल को पृथक करने पर विचार कर रहा है। स्थानीय मीडिया में ऐसी खबर हैं।


इस सप्ताह के प्रारंभ में तीन नाविकों के परीक्षण में वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद उन्हें वहां से निकाला गया था। चीफ ऑफ नवल ऑपरेशंस एडमिरल माइक गिल्डे ने गुरुवार को एक बयान में कहा था, 'कोविड-19 के और पोजिटिव मामले सामने आए हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed