{"_id":"6830a97bf7fd0771860245de","slug":"clear-cut-message-to-humanity-all-party-delegation-led-by-shrikant-shinde-urges-global-unity-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UAE: 'आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हो दुनिया', श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने किया आह्वान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UAE: 'आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हो दुनिया', श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने किया आह्वान
Fri, 23 May 2025 10:29 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई।
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 23 May 2025 10:29 PM IST
सार
UAE: शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए दुनिया से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट हो।
विज्ञापन
बांसुरी स्वराज, श्रीकांत शिंदे, ई.टी. मोहम्मद बशीर
- फोटो : वीडियो ग्रैब/एक्स/एएनआई
विस्तार
शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए बर्बर आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह इंसानियत के लिए स्पष्ट संदेश है कि सभी आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हो जाएं। श्रीकांत शिंदे एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।
विज्ञापन
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्रीकांत शिंदे ने कहा कि पहलगाम हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत हुई। इसके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय एकजुटता की जरूरत है। शिंदे ने कहा, भारत के अलग-अलग हिस्सों में हमले हुए, जैसे मुंबई में सीरिया धमाके, 26/11, पुलवामा और अब पहलगाम हमला। इस बार हमला पूरी दुनिया को एक स्पष्ट संदेश देने के लिए हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि निर्दोष लोग मारे गए, परिवार के सामने छोटे बच्चे और पत्नी अपने परिवार के सहारे की मरते देख रहे थे। शिंदे ने कहा कि पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है और आतंकवादियों को पनाह दे रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: एस जयशंकर बोले- भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा, न्यूक्लियर ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेंगे
उन्होंने कहा, अब दुनिया को पाकिस्तान का असली चेहरा दिखाना होगा। हमारा पड़ोसी देश आतंकवादियों को पनाह दे रहा है। पहले हमले की जिम्मेदारी द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली थी, लेकिन बाद में पाकिस्तान के दबाव में उसने अपना दावा वापस ले लिया। उन्होंने अमेरिका, यूके और अन्य देशों से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा, यही समय है जब सारे देश आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ें। यह आतंकवाद केवल भारत तक सीमित नहीं है, यूएई, अमेरिका, लंदन सब इससे प्रभावित हुए हैं।
शिंदे ने आतंकवाद के खिलाफ यूएई के रुख की सराहना की और कहा कि पहलगाम हमले के बाद यूएई सबसे पहले इसे सार्वजनिक तौर पर निंदा करने वाला देश था। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर (भारत की जवाबी कार्रवाई) का जिक्र करते हुए पाकिस्तान की आलोचना की और कहा कि वहां आतंकवादियों की मौत पर सेना और आम लोगों दोनों ने शोक मनाया।
ये भी पढ़ें: लाहौर ATC ने इंडिगो की उड़ान के लिए एयरस्पेस के उपयोग की नहीं दी थी अनुमति, भारतीय वायु सेना ने की पुष्टि
उन्होंने कहा, पूरी दुनिया यह जानना जरूरी है कि एक देश आतंकवाद को समर्थन दे रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के अगले दिन पाकिस्तान की सेना आतंकवादियों के जनाजे में शामिल हुई। शिंदे ने भारत को क्षेत्र में स्थिरता का स्तंभ बताते हुए कहा, भारत न केवल पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, बल्कि अमेरिका और चीन के बाद तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान के मुकाबले भारत आगे है।
शिंदे के नेतृत्व में इस प्रतिनिधिमंडल में कई सांसद और पूर्व राजदूत सुजान चिनॉय शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल ने अबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर का भी दौरा किया और इसे आस्था और पहचान का प्रतीक बताया। यह सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल दुनिया को भारत की आतंकवाद के प्रति सख्त नीति और एकता का संदेश देगा। भारत ने पहलगाम हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था और पाकिस्तान व पीओके में आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे। इसके बाद दोनों देशों के सैन्य प्रमुखों के बीच वार्ता हुई और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन