फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Clashes erupt at Serbian anti-government protests, with dozens injured

Serbia: सर्बिया में प्रदर्शन के दौरान सरकार समर्थकों और विरोधियों में झड़प, 15 पुलिसकर्मियों समेत दर्जनों घायल

Wed, 13 Aug 2025 03:44 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेलग्रेड।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेलग्रेड। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 13 Aug 2025 03:44 PM IST
सार

Serbia: सर्बिया के विभिन्न शहरों में मंगलवार को सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान हिंसक झड़पें हुईं। पिछले साल नवंबर में एक रेलवे स्टेशन की छत गिरने की बाद से देश में विरोध प्रदर्शन जारी हैं। ऐसे में सरकार समर्थक और विरोधी आमने-सामने आ गए। 

विज्ञापन
Clashes erupt at Serbian anti-government protests, with dozens injured
सर्बिया में प्रदर्शनकारी को हिरासत में लेती दंगा पुलिस - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

सर्बिया में मंगलवार को सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान हिंसक झड़पें देखने को मिलीं। यह झड़पें सरकार समर्थकों और विरोधियों के बीच उस समय हुईं, जब नौ महीने से जारी प्रदर्शनों के बीच तनाव और बढ़ गया। ये प्रदर्शन राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुविच के खिलाफ हो रहे हैं। 
विज्ञापन


हिंसा की शुरुआत बेलग्रेड के उत्तर-पश्चिम शहर व्रबस में हुई, जहां प्रदर्शनकारी और सरकार समर्थक सर्बियाई प्रगतिशील पार्टी के कार्यालय के बाहर आमने-सामने आए गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग करने की कोशिश की। घटना के वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि सरकार समर्थकों ने प्रदर्शनकारियों पर जलती हुई कागज की तख्तियां, पत्थर और बोतलें फेंकीं। जवाब में प्रदर्शनकारियों ने भी अलग-अलग वस्तुएं फेंकीं। पुलिस के मुताबिक, इन झड़पों में 16 पुलिसकर्मियों सहित दर्जनों लोग घायल हुए हैं। देश के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह की घटनाएं सामने आईं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गैरकानूनी नक्शों को लेकर कैलिफोर्निया के गवर्नर की ट्रंप को चेतावनी, कहा- फैसले से पीछे हटें वरना...
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रेलवे स्टेशन की छत गिरने के बाद शुरू हुआ था प्रदर्शन
सर्बिया में छात्रों के नेतृत्व वाला यह आंदोलन नवंबर में शुरू हुआ था, जब उत्तरी शहर नोवी साड में एक रेलवे स्टेशन की छत गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद सरकारी निर्माण परियोजना में भ्रष्टाचार को लेकर जनता में आक्रोश भड़क उठा। तबसे लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर चुके हैं, जिससे राष्ट्रपति वुविच की सत्ता पर पकड़ कमजोर होती नजर आ रही है। हाल ही में राष्ट्रपति के समर्थकों ने विरोध में प्रदर्शन शुरू किए हैं, जिससे हिंसा की आशंका और बढ़ गई है। 

  
हिरासत में लिए गए कई लोग
व्रबस शहर में हुई झड़पों के बाद कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस आयुक्त ड्रागन वासिलजेविक ने सरकारी टेलीविजन आरटीएस को बताया कि प्रदर्शनकारी सत्तारूढ़ पार्टी के समर्थकों पर हमला करने आए थे। हालांकि, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पहले सरकार समर्थकों ने ही उन पर हमला किया। उन्होंने बताया कि व्रबस के अलावा दक्षिण शहर बाक्का पालांका, फिर नोवी साड और दक्षिण शहर निस में भी ऐसा ही हुआ। राजधानी बेलग्रेड में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाया। 

ये भी पढ़ें: इस्राइली सैनिकों पर फलस्तीनियों के यौन उत्पीड़न का आरोप, तेल अवीव ने किया इनकार; मैक्रों ने चेताया

जल्द चुनाव और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग 
नवंबर से जारी ये विरोध प्रदर्शन अब तक शांतिपूर्ण तरीके से चल रहे थे। विश्वविद्यालय के छात्रों के नेतृत्व में चल रहे इन आंदोलनों में राष्ट्रपति वुविच से जल्द संसदीय चुनाव की मांग की जा रही है, जिसे मानने से उन्होंने इनकार कर दिया है। छात्र प्रदर्शनकारी हाल की हिंसा के लिए गृह मंत्री इविका डैचिच को जिम्मेदार मान रहे हैं और उनके इस्तीफे की भी मांग कर रहे हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed