{"_id":"689c215fdc3512605705141d","slug":"california-governor-gavin-newsom-warns-donald-trump-about-illegak-crooked-maps-im-red-states-us-maps-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: गैरकानूनी नक्शों को लेकर कैलिफोर्निया के गवर्नर की ट्रंप को चेतावनी, कहा- फैसले से पीछे हटें वरना...","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: गैरकानूनी नक्शों को लेकर कैलिफोर्निया के गवर्नर की ट्रंप को चेतावनी, कहा- फैसले से पीछे हटें वरना...
Wed, 13 Aug 2025 10:53 AM IST
हिमांशु चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Wed, 13 Aug 2025 10:53 AM IST
सार
कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूजॉम ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पुनर्वितरण विवाद पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दूसरी आखिरी चेतावनी दी। उन्होंने ट्रंप पर गैरकानूनी नक्शे बनाने और लोकतंत्र पर हमला करने का आरोप लगाया। न्यूजॉम ने वॉशिंगटन डीसी में ट्रंप के आपातकालीन आदेश को भी खारिज किया और जीओपी राज्यों में अपराध दर ज्यादा होने का दावा किया।
विज्ञापन
कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूजॉम और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।
- फोटो : X- @GavinNewsom/@realDonaldTrump
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूजॉम ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पुनर्वितरण विवाद को लेकर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने ट्रंप को सेकंड-टू-लास्ट वॉर्निंग दी और चेतावनी दी कि कैलिफोर्निया रेड स्टेट्स के गैरकानूनी नक्शों को कानूनी रूप से खत्म कर देगा।
न्यूजॉम के प्रेस ऑफिस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हालिया इतिहास के सबसे कम मशहूर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यह आपकी दूसरी आखिरी चेतावनी है। अगली चेतावनी आखिरी होगी। अभी पीछे हटें, वरना कैलिफोर्निया कानूनी तौर पर जवाब देगा। पोस्ट में ट्रंप की सोशल मीडिया शैली की नकल करते हुए बड़े अक्षरों, असामान्य विराम चिह्नों और हास्यपूर्ण संदर्भों का इस्तेमाल किया गया।
पुनर्वितरण विवाद का पृष्ठभूमि
न्यूज़ॉम ने सोमवार को ट्रंप को पत्र लिखकर टेक्सास सहित कई राज्यों में रिपब्लिकन पार्टी के पक्ष में नक्शे बदलने की कोशिश बंद करने की मांग की थी। उन्होंने इसे अमेरिकी लोकतंत्र पर हमला बताया और कहा कि यह 2026 चुनाव से पहले सत्ता बचाने की रणनीति है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 'भारत के साथ रिश्ते पहले जैसे ही', ट्रंप के टैरिफ को लेकर नई दिल्ली के सख्त रुख के बाद अमेरिका के सुर नरम
ट्रंप की नीतियों पर हमला
न्यूजॉम ने ट्रंप के हालिया आपातकालीन आदेश की भी आलोचना की, जिसमें उन्होंने वॉशिंगटन डीसी में संघीय हस्तक्षेप की अनुमति दी थी। उन्होंने कहा कि ट्रंप का दावा कि डेमोक्रेटिक शहरों में अराजकता है, एक "पुराना झूठ" है और जीओपी-शासित राज्यों में अपराध दर अधिक है।
ये भी पढ़ें- मैक्सिको ने 26 ड्रग कार्टेल सरगनाओं को किया अमेरिका के हवाले; ट्रंप प्रशासन के भारी दबाव के बाद कार्रवाई
2028 की संभावनाओं और राजनीतिक संदेश
गैविन न्यूज़ॉम को 2028 के डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है। उनका यह बयान न केवल ट्रंप की नीतियों की आलोचना है, बल्कि डेमोक्रेटिक समर्थकों को एकजुट करने का प्रयास भी है। व्हाइट हाउस ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन