फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Clash between two religious group 2 killed in Gilgit Baltistan

Violence : गिलगित-बाल्टिस्तान में दो धार्मिक गुटों में संघर्ष, शिया समुदाय के 2 लोगों की मौत

Tue, 02 Aug 2022 01:42 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 02 Aug 2022 01:42 AM IST
सार

गृह सचिव इकबाल हुसैन खान ने बताया कि इस घटना में कथित रूप से शामिल 44 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

विज्ञापन
Clash between two religious group 2 killed in Gilgit Baltistan
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में इस्लामी माह मोहर्रम की शुरूआत के दौरान दो धार्मिक समूहों के बीच हुए टकराव में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 17 अन्य घायल हो गए। ‘डॉन’ अखबार के मुताबिक गिलगित उपायुक्त कार्यालय के निकट यादगार चौक पर यह घटना उस समय हुई जब गिलगित बाल्टिस्तान के एक शीर्ष शिया नेता मोहर्रम की शुरूआत के मौके पर खोमार चौक पर हजरत इमाम हुसैन का झंडा फहरा रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस के हवाले से खबर में बताया गया कि मोहर्रम के महीने की शुरूआत में गिलगित बाल्टिस्तान के शीर्ष शिया नेता अगा राहत हुसैन अल हुसैनी खोमार चौक पर हजरत इमाम हुसैन का अलाम (झंडा) लहरा रहे थे तभी दो समूहों के बीच यह झड़प हुई। झड़प में शिया समुदाय के दो लोगों की मौत हो गई। खबर में वहां गोलीबारी का भी जिक्र हुआ है। अन्य 17 घायलों को उपचार के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया है।
विज्ञापन


44 संदिग्ध गिरफ्तार
गृह सचिव इकबाल हुसैन खान ने बताया कि इस घटना में कथित रूप से शामिल 44 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed