{"_id":"6069ebe23bb1f72c57021e08","slug":"clash-between-police-and-protesters-during-kill-the-bill-demonstration-in-britain","type":"story","status":"publish","title_hn":"'किल द बिल’ प्रदर्शन: नए पुलिस बिल के खिलाफ जवानों और प्रदर्शनकारियों में झड़प, 107 गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
'किल द बिल’ प्रदर्शन: नए पुलिस बिल के खिलाफ जवानों और प्रदर्शनकारियों में झड़प, 107 गिरफ्तार
Sun, 04 Apr 2021 11:10 PM IST
प्रशांत कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:10 PM IST
सार
- प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पत्थर और अन्य चीजें फेंकी गई
- प्रदर्शन में 10 अधिकारी भी घायल
- पुलिस की शक्ति बढ़ाने वाले बिल के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन
विज्ञापन
किल द बिल पर प्रदर्शन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ब्रिटने में पुलिस की ताकत बढ़ाने संबंधी सरकार की योजनाओं के खिलाफ मध्य लंदन में हुए ‘किल द बिल’ प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारी और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने 107 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि मेट्रोपोलिटन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की। लेकिन, इस दौरान पुलिस पर पत्थर एवं अन्य वस्तुएं फेंकी गईं। इससे पहले पुलिस ने बताया था कि झड़प के दौरान कम से कम 10 अधिकारी घायल हो गए। मेट्रोपोलिटन पुलिस ने बताया कि कानून को हाथ में लेने और शांति भंग करने समेत विभिन्न अपराधों के लिए गिरफ्तारियां की गईं।
विज्ञापन
ब्रिटेन में कई जगहों पर हो रहे प्रदर्शन
लंदन के ‘पार्लियामेंट स्क्वैयर’ में शनिवार को पुलिस अभियान की अगुवाई करने वाले कमांडर एडे एडेलेकन ने कहा कि अधिकतर प्रदर्शनकारियों ने सामाजिक दूरी का पालन किया और पुलिस के निर्देशों का पालन किया, लेकिन कुछ प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों की बात मानने से इनकार कर दिया। पुलिस की शक्ति बढ़ाने से संबंधित विधेयक के खिलाफ ब्रिटेन में अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन हो रहे हैं, जिन्हें ‘किल द बिल’ नाम दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की अनुमति के बगैर नहीं हो सकता प्रदर्शन
पुलिस और अपराध विधेयक के विरोध में ‘किल द बिल’ प्रदर्शन बर्मिंघम, लीवरपुल, मैनचेस्टर, ब्रिस्टल, न्यूकैसल, ब्राइटन, बॉर्नेमाउथ, वेमाउथ और लूटन में भी हुए। लंदन में प्रदर्शन को संबोधित करने वालों में लेबर पार्टी के पूर्व नेता जेरेमी कोर्बिन भी थे, उन्होंने कहा कि इस विधेयक के कारण पुलिस की अनुमति के बगैर प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने वहां मौजूद भीड़ से कहा, ‘‘प्रदर्शन के अधिकार के लिए खड़े होए।
विज्ञापन