फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   civilians killed in Jihadist attacked in Burkina Faso

बुर्किना फासो : जिहादियों के हमले में 18 आम नागरिकों की मौत

Mon, 03 Feb 2020 11:38 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, औगाडौगू
पीटीआई, औगाडौगू Published by: देव कश्यप Updated Mon, 03 Feb 2020 11:38 AM IST
विज्ञापन
civilians killed in Jihadist attacked in Burkina Faso
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter

उत्तरी बुर्किना फासो में जिहादियों के हमले में 18 आम नागरिकों की मौत की खबर सामने आई है। सुरक्षा सूत्र ने बताया कि सेनो प्रांत के लाम्दामोल गांव में मोटरसाइकिलों पर आए सशस्त्र हमलावरों ने स्थानीय निवासियों की हत्या कर दी।

विज्ञापन


बुर्किना फासो के उत्तरी इलाके में एक सप्ताह पहले भी इसी प्रकार के हमले हुए थे। इससे पहले सोम प्रांत में 25 जनवरी को हुए हमले में 39 आम नागरिक मारे गए थे। डोरी शहर में एक स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मारे गए लोगों में प्रमुख नर्स भी शामिल है जो लाम्दामोल गांव की रहने वाली थी।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि गांव और आस-पास के इलाके के लोग घबराए हुए हैं और इलाका छोड़कर जा रहे हैं। कर्नल साल्फो काबोरे ने रविवार को कहा कि सुरक्षाबल नर्स के शव को घटनास्थल से लेकर आए ताकि उसे उसके परिवार को सौंपा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इलाके की सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं ताकि अन्य पीड़ितों का भी अंतिम संस्कार किया जा सके। एक अन्य सुरक्षाकर्मी ने बताया कि जिहादियों ने स्थानीय लोगों से कुछ दिन पहले इलाका खाली करने को कहा था। बुर्किना फासो की सीमा माली और नाइजर से लगती है। दोनों ही देश घातक जिहादी हमलों को काबू करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed