फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Citizens of all countries who have got Oxford AstraZeneca Vaccine are allowed to travel, but India is out of the list

ब्रिटेन: ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन लगवाने वाले सभी देश के नागरिकों को यात्रा की मंजूरी, लेकिन भारत लिस्ट से बाहर

Sat, 18 Sep 2021 02:42 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 18 Sep 2021 02:42 PM IST
सार

ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन लगवाने वाले सभी देश के नागरिकों को ब्रिटेन में प्रवेश की मंजूरी मिल गई है, लेकिन निराश करने वाली बात यह है कि भारत को अभी भी इस सूची से बाहर रखा गया है।

विज्ञापन
Citizens of all countries who have got Oxford AstraZeneca Vaccine are allowed to travel, but India is out of the list
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

ब्रिटेन अपने देश में आने और बाहर जाने वाले वैक्सीनेटेड यात्रियों के लिए नियमों में छूट देने की घोषणा की है। इसके तहत अब ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन लगवाने वाले सभी देश के नागरिकों को ब्रिटेन में प्रवेश की मंजूरी मिल गई है, लेकिन निराश करने वाली बात यह है कि भारत को अभी भी इस सूची से बाहर रखा गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस सूची में कनाडा का नाम भी शामिल है जहां कि भारत में निर्मित वैक्सीन की सप्लाई की गई है। ब्रिटिश सरकार के इस कदम से अब कई लोग नाराज दिख रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि आखिर भारत के साथ भेद-भाव क्यों?

विज्ञापन


जानिए आखिर भारत को क्यों बाहर रखा गया
दरअसल, इंग्लैंड में जिन देशों को कोरोना नियमों से छूट दी गई हैं, उनमें वे देश शामिल हैं, जिनके यहां इस्तेमाल हो रही वैक्सीन को ब्रिटेन में भी मान्यता दी गई है। मगर भारत में इस्तेमाल हो रही कोविशील्ड को ब्रिटेन में मंजूरी नहीं दी गई है। बता दें कि भारत में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका वैक्सीन  को तैयार किया है। जिन यात्रियों को भारत सहित ब्रिटेन के अंतरराष्ट्रीय यात्रा नियमों के तहत फुली वैक्सीनेटेड नहीं माना गया है, उन्हें अभी भी पुराने नियमों के तहत ही प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



भारत को इन मामलों में दी गई छूट
बता दें कि भारत वर्तमान में ब्रिटेन की एम्बर सूची में है। इसके तहत अगर कोई भारतीय नागरिक ब्रिटेन में टीका लगवाता है तो उन्हें अनिवार्य पीसीआर परीक्षणों से गुजरने की आवश्यकता नहीं होगी। वहीं जिन यात्रियों को भारत सहित यूके के अंतर्राष्ट्रीय यात्रा नियमों के तहत  टीकाकरण का प्रमाणपत्र प्राप्त नहीं है, उन्हें अभी भी प्रस्थान से पूर्व पीसीआर परीक्षण करवाना होगा। और उनके दिए गए पते पर 10 दिनों का सेल्फ क्वारंटीन होना होगा। 


यूरोपीय संघ ने भी लगाई थी भारत पर रोक
बता दें कि यूरोपीय संघ ने भी भारतीय वैक्सीन कोविशील्ड लगवाने वालों को ग्रीन पास देने से इनकार कर दिया था। बता दें कि यूरोपीय संघ की ओर से भारतीय वैक्सीन कोविशील्ड को मंजूरी नहीं दी गई थी, जिससे इस वैक्सीन को लगवाने वालों को ग्रीन पास नहीं मिल रहा था। इस मामले को भारत सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया और चेतावनी दी थी कि अगर वह भारतीय टीकों को मान्यता नहीं देता तो जवाबी कार्रवाई में भारत यूरोप से आने वाले यात्रियों के लिए 14 दिन का क्वारंटीन अनिवार्य कर देगा। वहीं इस चेतावनी के बाद यूरोपीय संघ ने भारतीय यात्री को यूरोप के कुछ देशों में यात्रा की मंजूरी दे दी थी।

इन देशों में कोविशील्ड को मिली थी मंजूरी
कोविशील्ड को स्वीट्जरलैंड के अलावा ऑस्ट्रिया, जर्मनी, स्लोवेनिया, ग्रीस, आइसलैंड, आयरलैंड और स्पेन में भी मंजूरी मिल चुकी है। भारत ने समूह के 27 देशों से कहा था कि कोविशील्ड तथा कोवैक्सीन के टीके लगवा चुके भारतीयों को यूरोप की यात्रा करने की अनुमति देने पर वे अलग-अलग विचार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed