फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   CIA picks Indian-origin IT expert Nand Mulchandani as its first Chief Technology Officer

नियुक्ति: भारतीय मूल के नंद मूलचंदानी बने सीआईए के पहले मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी, दिल्ली में आठ साल तक की है पढ़ाई

Sun, 01 May 2022 10:05 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 01 May 2022 10:05 PM IST
सार

नंद मूलचंदानी को सिलिकॉन वैली के साथ-साथ रक्षा विभाग (डीओडी) में काम करने का पर्याप्त अनुभव है। वहीं इस भूमिका के लिए मूलचंदानी ने कहा कि मैं इस भूमिका में सीआईए में शामिल होने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

विज्ञापन
CIA picks Indian-origin IT expert Nand Mulchandani as its first Chief Technology Officer
नंद मूलचंदानी - फोटो : social media

विस्तार

अमेरिका में भारतीय मूल के आईटी विशेषज्ञ नंद मूलचंदानी को केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) का पहला मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी नियुक्त किया गया है। सीआईए के निदेशक विलियम जे बर्न्स ने नंद मूलचंदानी की नियुक्ति की। उन्होंने सोशल मीडिया पर उनकी नियुक्ति की घोषणा की थी। सीआईए के मुताबिक, मूलचंदानी के पास सिलिकॉन वैली में काम करने का 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

विज्ञापन


उन्होंने कॉर्नेल से कंप्यूटर साइंस और मैथ में डिग्री, स्टैनफोर्ड से मैनेजमेंट में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री और हार्वर्ड से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने 1979 से 1987 के बीच दिल्ली के ब्लूबेल्स स्कूल इंटरनेशनल से पढ़ाई की है। उनकी नियुक्ति को लेकर सीआईए ने एक ट्वीट किया। जिसमें उसने बताया कि 25 से अधिक वर्षों का कार्यअनुभव रखने वाले मूलचंदानी यह सुनिश्चित करेंगे कि एजेंसी सीआईए के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक नवाचारों का लाभ उठा रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को जारी हुए केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) के एक बयान के मुताबिक,नंद मूलचंदानी को  सिलिकॉन वैली के साथ-साथ रक्षा विभाग (डीओडी) में काम करने का पर्याप्त अनुभव है। वहीं इस भूमिका के लिए मूलचंदानी ने कहा कि मैं इस भूमिका में सीआईए में शामिल होने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकीविदों और डोमेन विशेषज्ञों की एजेंसी की अविश्वसनीय टीम के साथ काम करने के लिए तत्पर हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सीआईए में शामिल होने से पहले मूलचंदानी ने हाल ही में सीटीओ और डीओडी के संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर के कार्यवाहक निदेशक के रूप में कार्य किया। वे कई सफल स्टार्टअप ओब्लिक्स (ओरेकल द्वारा अधिग्रहित), डिटरमिना (वीएमवेयर द्वारा अधिग्रहित), ओपनडीएनएस (सिस्को द्वारा अधिग्रहित), और स्केलएक्सट्रीम (साइट्रिक्स द्वारा अधिग्रहित) के सह-स्थापना की और सीईओ भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed